Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाल ही में लागू हुए पशु वध निरोधक तथा संरक्षण कानून में हुई गिरफ्तार

police

police

बेंगलुरु। कर्नाटक में अभी कुछ दिन पहले पशु वध निरोधक तथा संरक्षण कानून अस्तित्व में आया है। हाल ही में लागू हुए इस कानून के चलते कर्नाटक में पहली गिरफ्तारी की गई है। कर्नाटक के चिकमंगलुरु में यह गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किया हुआ व्यक्ति एक क्लीनर काम करता है। पुलिस ने व्यक्ति को एक वाहन और कुछ पशु भी कब्जे में किए हैं।

एसटीएफ ने सोनभद्र में ढाई करोड़ मूल्य का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

चिकमंगलुरु के श्रंगेरी थाना क्षेत्र में दो घटनाएं घटित हुईं। पहली घटना में करीब 35 पशुओं को अवैध तौर पर मंगलुरु से वाया श्रंगेरी दावणगेरे जिले के रानेबेन्नूर ले जाया जा रहा था। दूसरी घटना कैमाना गांव के निकट हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने पशुओं को ले जा रहे एक ट्रक ड्राइवर पर हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version