• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। नगर निगम के वार्डों के नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और इसे कई बार साझा किया।

पुलिस के अनुसार गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी आरोपी भोला यादव नगर निगम के वार्डों के नाम बदलने से खुश नहीं था। उन्होंने बताया कि जिस वार्ड में वह रहता है, उसका नाम भी नौसढ़ से बदलकर मत्स्येंद्र नगर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यादव ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसे सोशल मीडिया समूहों पर भी साझा किया। बेलीपार क्षेत्र निवासी शुभंकर यादव ने भोला यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गीडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

गीडा के थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भोला यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि गोरखपुर नगर निगम ने हाल ही में परिसीमन के बाद लगभग 50 वार्डों के नाम बदलने की घोषणा की है। पहले गोरखपुर में 70 वार्ड थे लेकिन परिसीमन के बाद 10 वार्ड बढ़कर अब 80 वार्ड हो गये हैं और इनमें कई वार्डों के नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों और अन्य प्रमुख लोगों के नाम पर रखे गये हैं।

Tags: crime newsgorakhpur news
Previous Post

मुख्तार गैंग के गुर्गे की 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Next Post

बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना जेम पोर्टल से खरीद में शीर्ष राज्य

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जेम पोर्टल पर पारदर्शी खरीद से यूपी बना देश में नंबर-1, मॉडल नीति की केंद्र ने की सराहना: योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के तहत 15 वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

08/04/2026
Next Post
Murder

बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने किया महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ

04/12/2022
Rebecca Cheptegei

Paris Olympics: एथलीट के बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

05/09/2024

बाढ़ प्रभावित गांवों में सेना ने संभाला मोर्चा, CM योगी लेंगे जायजा

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version