• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनीति में अहंकार नहीं चलता और जनता अहंकारी को सबक सिखाती है : हरीश रावत

Writer D by Writer D
21/02/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय
0
harish rawat

harish rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस (Uttrakhand Congress) के वरिष्ठ नेता और चुनाव अभियान समिति के प्रमुख हरीश रावत (Harish Rawat) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भाजपा (BJP) की विजय का फार्मूला हमने कुमाऊं में ही ध्वस्त कर दिया है। सोमवार को हरीश रावत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत (Harish Rawat)  ने कहा कि भाजपा में अंतर्कलह है। साढ़े तीन साल लगभग जिस व्यक्ति ने सरकार चलाई उसे अकारण ही हटा दिया है, यह इसी बात का संकेत है। उनको सम्मानूपर्वक ढंग से विदा करना चाहिए था। त्रिवेंद्र के साथ भी टिकट बंटवारे में नाइंसाफी हुई है। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने मेरी संज्ञा कुत्ते से कर दी है और मेरा मानना है कि कुत्ता भैरव का रूप है, यदि मैं भैरव के रूप में सेवा कर रहा हूं तो इसमें बुरा क्या है?

मुख्यमंत्री के फेस पर हरीश रावत बोले- ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’

ईवीएम के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए हरीश रावत (Harish Rawat)  ने कहा कि यह मुद्दा उत्तर प्रदेश में उठ रहा है। मैंने अपने लोगों से कहा कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की चर्चा चल रही है, हम लोगों को भी सावधान रहना चाहिए। हरीश रावत (Harish Rawat)  ने कहा कि भाजपा अहंकार से भरी हुई है और अहंकारी का सिर नीचा होता है। राजनीति के अंदर राजनीति करनी चाहिए। कांग्रेस को सबक सिखाने की बात कहना अहंकार का प्रतीक है।

हरीश रावत का दावा- उत्तराखंड में बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार

हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि राजनीति में अहंकार नहीं चलता और जनता अहंकारी को सबक सिखाती है। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस आ रही है। यह मैंने पहले ही कह दिया था। मैंने 22 के करीब पदयात्रा की थी। इन पद यात्राओं में जनता को नजदीक से देखा था। मेरे पास 60 वर्षों का फीडबैक है।

मैंने देखा है कि लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। लोग जिस ढंग से आश्वस्त कर रहे थे, वह इसी बात का संकेत है कि परिवर्तन होगा। उत्तराखंड की जनता कह रही थी कि तुम ठीक तरीके से लड़ो, शेष काम जनता करेगी। हरीश रावत ने पत्रकारों को कहा कि कांग्रेस की सरकार ठीक ढंग से बन रही है, इसमें कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

हरीश रावत के हाथ में ही होगी उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रचार की कमान

विधानसभा चुनाव में भाजपा और जनता के बीच में लड़ाई है। जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है और कांग्रेस को जिस ढंग से भव्य स्वागत हुआ है वह इसी बात का प्रमाण है। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का जो 60 पार का नारा था। वह उनके अहंकार का प्रतीक है, वही उनके ताबूत में आखिरी कील होगा। हरीश रावत ने कहा कि जनता अहंकारी को माफ नहीं करती।

Tags: UK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022उत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

ट्रक से टकराई चुनाव ड्यूटी में जा रही बस, 19 सिपाही घायल

Next Post

आंबेडकर नगर: माँ सुधा की बेटी देवयानी ने कारवाई हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Magh Purnima
Main Slider

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

01/02/2026
Next Post
sudha-murder

आंबेडकर नगर: माँ सुधा की बेटी देवयानी ने कारवाई हत्या

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

नवरात्रि के नौ दिनों में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें मां की आराधना

03/04/2022
Aryan Khan

आर्यन ने ड्रग्स को लेकर की थी एक्ट्रेस से बात, बेल पर सुनवाई से पहले NCB के हाथ लगी चैट

20/10/2021
Night curfew

कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर नये साल पर दिल्ली में रहेगा नाइट कर्फ्यू

31/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version