Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी-पत्थरबाजी, फेसबुक पर साझा की तस्वीरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है। इस घटना की जानकारी कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर साझा की है। कहा जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे।

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवादों में हैं। सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।

फेसबुक पर घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा, क्या मैं अभी भी गलत हूं?

क्या ये हिंदुत्व हो सकता है? वहीं, इस घटना पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की भी प्रतिक्रिया आई है।

उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि एक राजनेता, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और हमेशा घरेलू स्तर पर देश के एक उदारवादी, मध्यमार्गी, समावेशी दृष्टिकोण को व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर की सत्ता में बैठे लोगों को निंदा करनी चाहिए।

Exit mobile version