Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपिता के पौत्र अरुण गांधी का निधन, आज ही होगा अंतिम संस्कार

Arun Gandhi

Arun Gandhi

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी (Arun Gandhi) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कोल्हापुर में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।

कौन थे अरुण गांधी (Arun Gandhi)?

अरुण (Arun Gandhi)  मणिलाल गांधी महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल के बेटे थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। अरुण गांधी के पिता अखबार इंडियन ओपिनियन के संपादक रहे। वहीं उनकी मां सुशीला इसी अखबार की पब्लिशर थीं।

Nikay Chunav: आज थम जाएगा प्रचार का शोर शराबा, इन जिलों में होगा मतदान

अरुण गांधी (Arun Gandhi) के परिवार में अब उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं। अरुण गांधी 1987 में अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे। यहां उन्होंने अपने जीवन के कई साल टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गुजारे।

Exit mobile version