Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी, देश के कल्याण की कामना की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार की सुबह अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार दोपहर बाद अयोध्या पहुंचे। उन्होंने शाम को सरयू तट पर मां सरयू का अभिषेक पूजन कर महाआरती उतारी। करीब 40 मिनट तक पूजन-अर्चन के दौरान वे भक्तिभाव में लीन नजर आए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर अभिभूत हूं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा प्रभावित करती है। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में प्रार्थना की है कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बने।

केजरीवाल ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इसको संभव बना सकते हैं। मेरा दिल्ली प्रदेश की सरकार चलाने का जो पांच साल का अनुभव है, उसके आधार पर यदि हम एक परिवार की तरह, टीम की तरह काम करें, बीच के भेदभाव, दीवारों को गिराकर काम करें तो निश्चित ही हम दुनिया की बड़ी शक्ति बन सकते हैं।

कहा कि मां सरयू से दिल्ली, उत्तरप्रदेश व भारत के कल्याण की कामना की है। पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है। अभी स्थिति थोड़ी सुधरी है। भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि देश को जल्द ही इस महामारी से निजात मिले।

इस देश में सैन्य तख्ता पलट का कड़ा विरोध, सात प्रदर्शनकारियों की मौत

इससे पूर्व वे ठीक शाम को छह बजे सरयू घाट पहुंचे। महंत दिलीप दास आदि संतों ने अभिनंदन किया। उनकी आरती व पूजा के लिए अलग से आरती घाट निर्मित किया गया था। जिसे आम आदमी आरती घाट का नाम दिया गया है। सबसे पहले उन्होंने मां सरयू का दुग्धाभिषेक किया और उसके बाद मां सरयू की महाआरती उतारी।

उपस्थित निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास से आशीर्वाद लिया। अरविंद केजरीवाल अपने दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं।

Exit mobile version