Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कितनी भी बिजली करो प्रयोग, बिल आएगा शून्य, जानें केजरीवाल का पूरा प्लान

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने राजधानी में सोलर पॉलिसी 2024 को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा प्लान बताया है। केजरीवाल ने कहा कि हमने 2016 में सोलर पॉलिसी पास की थी। पूरे देश में इसे सबसे प्रोग्रेसिव सोलर पॉलिसी (Progressive Solar Policy) मानी गई। इसने ही सोलर पॉवर की बुनियाद रखी। दिल्ली सरकार ने नई सोलर पॉलिसी 2024 (New Solar Policy 2024) लागू की है।

बिल शून्य ही नहीं, कमाई भी कर सकेंगे

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति (New Solar Energy Policy), सौर नीति 2024 (Solar Policy 2024) जारी की है। अब तक 2016 की नीति लागू थी, यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 तक आधी यूनिट और उससे ऊपर का पूरा बिल वसूला जाता है।

‘अगले सात दिनों में देश में लागू होगा CAA’, मोदी के मंत्री ने लिखित में दी गारंटी

नई सोलर नीति के तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल शून्य होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें। इससे आप हर महीने 700-900 रुपए कमा सकते हैं। जो लोग सोलर पैनल पर खर्च करेंगे, उनको 4 साल में रिटर्न मिल जाएगा।

नीतीश कुमार ने सही नहीं किया

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने पर केजरीवाल ने कहा कि मेरे हिसाब से उन्हें नहीं जाना चाहिए था। उन्हें सही नहीं किया, ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उनके इस कदम से बिहार में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को फायदा होगा न की एनडीए को।

Exit mobile version