• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जैसे जैसे जुड रही है कड़ी, अरविंद केजरीवाल पास आ रही है हथकड़ी: भाजपा

Writer D by Writer D
15/04/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
BJP

Gaurav Bhatiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatiya) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) को शराब घोटाले (Liquor Scam) का सरगना करार देते हुए केजरीवाल को पॉलीग्राफ या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता को बतायें कि कथित शराब माफिया से आपका क्या संबंध है।

भाजपा (BJP) प्रवक्ता ने शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीबीआई ने जैसे ही अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया, जाहिर तौर पर वे डर से कांपने लगे। ऐसे में बिल्कुल स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना हैं।

भाटिया ने केजरीवाल से पांच सवाल किये हैं। उन्होंने सवाल किया कि आप (केजरीवाल) उस बैठक के अध्यक्ष थे, जहां यह शराब घोटाला रचा गया था। ऐसे में आप पर गाज क्यों नहीं गिरनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल जनता को बताएं कि उनकी समीर महेन्द्रू से फेसटाइम पर बात हुई या नहीं? उन्होंने कहा, जैसे जैसे जुड रही है कड़ी, अरविंद केजरीवाल पास आ रही है हथकड़ी और डर लग रहा है आपको।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप (केजरीवाल) जनता को यह भी बताइए कि शराब कारोबारियों से आपका क्या रिश्ता है? आपकी शराब नीति इतनी अच्छी थी तो इसको वापस क्यों लिया गया? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का केवल एक ही काम लूट, खसोट और भ्रष्टाचार करना है। अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान हैं।

उन्होंने कहा कि सत्र अदालत ने सिसोदिया की जमानत को यह कहते हुए खारिज कर दिया, मनीष ने तत्कालीन आबकारी आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से इंडोस्पिरिट के समीर महेंद्रू को एल 1 देने के लिए बुलाया था। एक पूर्व मंत्री एक आबकारी आयुक्त को किसी विशेष व्यक्ति/संस्था को एल1 देने के लिए क्यों बाध्य करेगा?

अब सीएम केजरीवाल को CBI ने भेजा समन, शराब घोटाले मामले में होगी पूछताछ

भाटिया ने कहा कि मनीष सिसोदिया इतने भोले हैं नहीं, जितना बताया जा रहा है। इनके पास चार मोबाइल फोन थे, जब जांच अधिकारियों ने जांच के लिए फोन मांगा तो एक दे दिया बाकी तीन नष्ट कर दिए। क्यों? क्या इनको ये लग रहा था कि अरविंद केजरीवाल की भी गर्दन पकड़ी जाएगी, इसलिए नष्ट कर दिए? जनता को इसका जवाब आपको देना ही होगा। इनको गुमान है कि ये कानून से ऊपर हैं लेकिन हमें यकीन है कि कानून का हाथ इनकी गर्दन तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, अगर आपको किसी बात का डर नहीं है तो दूध का दूध और शराब की शराब होने दीजिए। जो सवाल पूछे जाएं, उनका उत्तर दे दीजिए। अगर आपके ही मापदंड आपके ऊपर लगाएं तो एक पॉलीग्राफ टेस्ट ले लीजिए, लाई डिटेक्टर टेस्ट ले लीजिए, सब स्पष्ट हो जाएगा लेकिन ऐसा आप करेंगे नहीं, क्योंकि अंदर से आप डरे हुए हैं, घबराएं हुए हैं।

Tags: arvind kejeiwaldelhi newsGaurav Bhatiyaliquor scamNational news
Previous Post

Nikay Chunav: कांग्रेस ने जारी की 110 पार्षद प्रत्याशियों की सूची

Next Post

प्रधानमंत्री आवास के पास पूर्व मंत्री की मां को सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम पुष्कर

13/03/2026
PM Modi
Main Slider

कांग्रेस ने बोडोलैंड के साथ विश्वासघात किया, भाजपा ने दिलाई स्थायी शांति: प्रधानमंत्री

13/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

13/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
Next Post
shot

प्रधानमंत्री आवास के पास पूर्व मंत्री की मां को सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली

यह भी पढ़ें

अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटने से 12 यात्री घायल, 2 गंभीर

23/12/2021
Bhojpuri star Pawan Singh will soon make a comeback in Bollywood

जल्द ही बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

22/05/2021
Air India

Air India की फ्लाइट में शख्स ने महिला पर किया पेशाब, यात्रा पर लग सकता है आजीवन बैन

04/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version