Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नीतीश से मुलाकात के बाद बोले केजरीवाल- ‘हम साथ हैं’

Arvind Kejriwal met Nitish Kumar

Arvind Kejriwal met Nitish Kumar

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने नीतीश की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम का स्वागत किया और उनका साथ देने की बात कही।

बिहार के नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस ने भी विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में उनका साथ देने की बात कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कहा कि देश आज सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आजादी के बाद देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है। आम आदमी के लिए अपने घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।

कन्नड़ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए संजय दत्त

अब समय है कि विपक्ष और देश को एकजुट होकर इस सरकार को बदलना होगा। नीतीश की मुहिम पर उन्होंने कहा कि वे सबको एक करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह अच्छा प्रयास है और हम उनके साथ हैं।

Exit mobile version