• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेशी के लिए सुल्तानपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, अयोध्या में आज करेंगे सरयू आरती

Writer D by Writer D
25/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, सुल्तानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। वे आज अयोध्या जाएंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि केजरीवाल सोमवार सुबह 8 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम केजरीवाल पहले सुलतानपुर जाएंगे वहां से वे अयोध्‍या में रामलला व बजरंगबली के दर्शन करेंगे। सुलतानपुर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दीवानी के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे। अरविंद केजरीवाल सुबह लगभग साढ़े 10 बजे सिविल कोर्ट में पहुंचे। वहीं शाम को अयोध्‍या में सरयू आरती में भी शामिल होने का कार्यक्रम है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को सुबह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। केजरीवाल सीधे सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वह यहां वर्ष 2014 के एक मामले में कोर्ट में पेश होंगे। फिर यहीं से सीधे अयोध्या जाएंगे और शाम 6:00 बजे सरयू आरती में शामिल होंगे। मंगलवार को रामलला के दर्शन करेंगे। आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड व गोवा की तरह वह उत्तर प्रदेश में भी चुनावी वायदे कर सकते हैं। संभव है कि अयोध्या की धरती से वह रामराज्य की अपनी संकल्पना पर चर्चा करें। कई मौकों पर खुद को हनुमान जी का भक्त बताते हुए केजरीवाल ने रामराज्य की संकल्पना पर अपनी सरकार को चलाने की बात कही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के रूट मैप में भी अयोध्या को शामिल किया है। हालांकि, कोरोना की वजह से अभी योजना स्थगित है।

उत्तराखंड और गोवा की तरह केजरीवाल अयोध्या से भी बिजली, पानी, शिक्षा आदि से जुड़े वायदे कर सकते हैं। वहीं, अयोध्या से वह रामराज्य की आप की संकल्पना पर भी चर्चा हो सकती है। इसके सहारे वह यूपी की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशश कर सकते हैं।

पांच दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी ब्रेक, जानें अपने शहर के रेट

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रामराज्य लाने की बात कही है। बीते मार्च में केजरीवाल ने कहा था कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे हर सुविधा थी। इसे रामराज्य कहा गया। रामराज्य एक अवधारणा है। वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते। लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने दस बिंदुओं का जिक्र किया है, जिसे पाने की कोशिश आप सरकार करेंगे।

अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद वे मंगलवार को हनुमानगढ़ी जाएंगे और उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल लंबे समय बाद यूपी आ रहे हैं।

Tags: Arvind KejriwalayodhyaSanjay Singhsaryu aartisultanpur newsup news
Previous Post

पांच दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी ब्रेक, जानें अपने शहर के रेट

Next Post

‘जब भी जरूरत हो कॉल करना’, अमित शाह ने जम्मू के शख्स को दिया अपना फोन नंबर

Writer D

Writer D

Related Posts

air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Iran shaken by Israeli attacks
Main Slider

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

28/02/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

28/02/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

28/02/2026
Next Post

'जब भी जरूरत हो कॉल करना', अमित शाह ने जम्मू के शख्स को दिया अपना फोन नंबर

यह भी पढ़ें

cm yogi

उत्तराखंड में अलर्ट! सीएम योगी के परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्टिव

20/04/2023

सपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद राकेश सचान सहित ये दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल

27/01/2022
Ashok Gehlot

अशोक गहलोत आए कोरोना की चपेट, घर में हुए आइसोलेट

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version