• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल को नहीं मिली BJP दफ्तर जाने की इजाजत, खत्म हुआ AAP का विरोध प्रदर्शन

Writer D by Writer D
19/05/2024
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में जबरदस्त सियासत चल रही है। केजरीवाल के आरोपी निजी सचिव विभव कुमार को देर रात कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली ने आज सड़क पर उतरकर पार्टी नेताओं संग विरोध- प्रदर्शन किया। आप के दफ्तर में पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया।

इसके बाद वह पार्टी नेताओं के साथ बीजेपी दफ्तर की तरफ रवाना हुए। इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक सहित दिल्ली के तमाम मंत्री, विधायक और पार्षद भी मौजूद रहे।

दिल्ली पुलिस ने AAP कार्यालय के बाहर कहा कि इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है। वहीं, केजरीवाल और आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय जाने से रोक दिया। पुलिस की ओर जाने से रोका जिसके बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स के पास AAP के शीर्ष नेताओं के साथ बैठ गए। हालांकि बाद में वह आम आदमी पार्टी के मुख्यालय की तरफ वापस आ गए। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि हम 30 मिनट तक बैठेंगे, अगर बीजेपी ने हमें गिरफ्तार नहीं कराया तो यह उनकी हार होगी।

बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, आज AAP नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाएंगे केजरीवाल

मार्च से पहले केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे पीए बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अब कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार कर लेंगे, तो मैंने कहा कि आज हम सभी आ रहे हैं, कर लो किसको गिरफ्तार करना है। मैं जेल में 50 दिन रहा, गीता पढ़ी। कर लो गिरफ्तार हम आ रहे हैं। जहां तक जाने देंगे वहां तक हम जाएंगे, आधा घंटा सड़क पर बैठेंगे। अगर वो गिरफ्तार नहीं करते हैं तो ये उनकी हार होगी।

Tags: AAP ProtestArvind Kejriwalbjp head officedelhi newsNational news
Previous Post

‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ मोशन पोस्टर रिलीज, Sahara Group ने लगाए आरोप

Next Post

सऊदी किंग सलमान की बिगड़ी तबीयत, रॉयल क्लीनिक में होगा इलाज

Writer D

Writer D

Related Posts

YIDA
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बड़े निवेश की रफ्तार तेज, तीन कंपनियों को भूमि आवंटन

17/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

17/03/2026
Anand Bardhan
Categorized

मुख्य सचिव ने कैंचीधाम व भवाली-रातिघाट बाईपास का किया निरीक्षण, जून से पहले संचालन के निर्देश

17/03/2026
Nitish Kumar
Main Slider

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

17/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

17/03/2026
Next Post
Saudi King Salman

सऊदी किंग सलमान की बिगड़ी तबीयत, रॉयल क्लीनिक में होगा इलाज

यह भी पढ़ें

Main Gate

मुख्‍य द्वार पर छिड़कें ये चीजें, मां लक्ष्मी घर में करेगी प्रवेश

09/10/2024
Murder

धारदार हथियार से हमला कर सपा बूथ उपाध्यक्ष की हत्या

09/04/2023
AK Sharma

जब हमारे नगर स्वच्छ रहेंगे तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे: एके शर्मा

18/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version