Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपने जन्मदिन पर NCB ऑफिस पहुंचे आर्यन खान, जानें पूरा मामला

Aryan Khan

Aryan Khan

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान सुर्खियों में बने हुए हैं। वह 12 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, लेकिन आज जन्मदिन के मौके पर आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर जाते हुए स्पॉट किया गया।

दरअसल, आर्यन खान को हर शुक्रवार एनसीबी के दफ्तर जाकर हाजिरी लगानी होती है। जन्मदिन क्योंकि आर्यन का शुक्रवार के दिन पड़ा है, ऐसे में वह एनसीबी के दफ्तर पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर आर्यन खान की एनसीबी दफ्तर पहुंचते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं। आर्यन खान से पहले मुनमुन धमेचा भी एनसीबी के दफ्तर जाती स्पॉट हुई थीं।

आर्यन खान ने इस दौरान पीले रंग की प्लेन टी-शर्ट, ब्लू जैकेट और कार्गो स्टाइल पैंट्स पहने थे। मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। आर्यन खान के साथ उनके वकील भी मौजूद थे। शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था। आर्यन को 28 दिनों बाद जेल से जमानत मिली थी। एक्टर ने बेटे की रिहाई के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट को दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, कोर्ट ने आर्यन को बेल तो दी, लेकिन उनके सामने 14 शर्तें भी रखी थीं।

आर्यन खान को कोर्ट की शर्तों के अनुसार, हर शुक्रवार एनसीबी के दफ्तर सुबह 11-2 के बीच रहना होगा। एक लाख के मुचलके पर उन्हें जमानत मिली थी। अन्य आरोपियों से आर्यन किसी भी तरह से संपर्क नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा वह देश छोड़कर नहीं जा सकते। किसी भी तरह से सबूतों को मिटाने या उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं कर सकते।

ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग

कोर्ट में आर्यन खान को अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा। बिना इजाजत आर्यन मुंबई से भी बाहर नहीं जा सकते हैं। वह एनसीबी से परमिशन लेकर ही बाहर जा सकते हैं। आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल गई है। आर्यन को 2 अक्टूबर 2021 के दिन एनसीबी ने क्रूज ड्रग पार्टी से गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version