Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाजिरी लगाने NCB ऑफिस पहुंचे आर्यन खान, बेल शर्तों का किया पालन

Aryan Khan

Aryan Khan

किंग खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी मशक्कत के बाद 28 अक्टूबर को ड्रग्स केस में 14 शर्तों पर जमानत मिली थी। इनमें से एक शर्त ये थी कि आर्यन खान को हर शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी।

इसी आदेश का पालन करते हुए सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज (5 नवंबर) को एनसीबी दफ्तर पहुंचे हैं। अपने घर मन्नत से एनीसीबी दफ्तर जाते हुए आर्यन खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। वे सफेद कलर की रेंज रोवर कार में घर से एनसीबी दफ्तर के लिए निकले। आर्यन खान के साथ एनसीबी दफ्तर में उनके वकील मानशिंदे भी मौजूद होंगे। आर्यन खान जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार को पहली बार एनसीबी दफ्तर गए हैं।

2 अक्टूबर को जब एनसीबी ने आर्यन खान को पकड़ा था, तब से 7 अक्टूबर तक स्टारकिड को एनसीबी की कस्टडी में रखा गया था। इसके बाद आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में रखने का ऑर्डर कोर्ट ने दिया था। फिर उन्हें आर्थर रोड जेल में शिफ्ट किया गया था।

थानाध्यक्ष की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

आर्यन खान को उनके वकील तीन बार कोशिश करने के बाद जमानत दिलवा पाए थे। मजिस्ट्रेट कोर्ट और सेशंस कोर्ट में उनकी बेल याचिका खारिज हुई थी। इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की गई। जहां से आर्यन खान को राहत मिली।

Exit mobile version