• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अशोक गहलोत बोले- राजस्थान में उच्च शिक्षा में तेजी से हुआ है विकास

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
ashok gahlot

ashok gahlot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थापना से राजस्थान में उच्च शिक्षा में तेजी से विकास हुआ हैं।

श्री गहलोत ने आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के विधि और सामाजिक विज्ञान भवन का ऑनलाइन लोकार्पण करने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, उद्योग आदि के क्षेत्र में पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि से आजादी के बाद से ही आत्मनिर्भरता के कदम उठे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस सम्बंध में निरन्तर कार्य हो रहा है। उन्होंने राजस्थान में आईआईटी, एम्स, ट्रिप्लाइआईटी, विधि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना की चर्चा करते हुए कहा कि इन शिक्षण संस्थाओं से राजस्थान उच्च शिक्षा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जंहा एक साथ अल्प अवधि में 87 महाविद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में राज्य में 40 और 2021 मे 47 कॉलेज प्रदेश में खोले गए। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के बिगड़े स्तर को निरन्तर सुधारा गया। राजीव गांधी स्वर्ण जयंती विद्यालय और सभी 33 जिलों में महात्मा गांधी विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र के रूप में खोले गए हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएड की अंतिम चरण हेतु आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

श्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में 10 हजार को कौशल विकास से लाभान्वित किये जाने की ऐतिहासिक पहल की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विद्यार्थी परामर्श केंद्रों की स्थापना की भी महत्ती पहल की गई है। उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, निरोगी राजस्थान के लिए उठाए कदमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संविधान उद्देशिका, मूल कर्तव्यों के वाचन की राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल की सराहना भी की।

उन्होंने बीकानेर में शैक्षिक विकास के लिए ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला द्वारा चार दशकों से निरन्तर किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बीकानेर में वेटनरी, कृषि विश्वविद्यालयों और दूसरे संस्थानो की स्थापना और तेजी से विकास हुआ है।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से प्रदेश में शिक्षा में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण विकास के साथ आधारभूत सुविधाओं के लिए हो रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया।

Tags: 24ghante online.comashok gahlotHigher educationNational newsrajasthan newsनई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
Previous Post

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के साथ आधुनिकरण के प्रयास जरूरी हैं : मिश्र

Next Post

सत्ता में आये तो तीनों कृषि कानून रद्द करेंगे : कुमारी सैलजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने राज्य में योग नीति का किया औपचारिक शुभारंभ

21/06/2025
Air India
राजनीति

एअर इंडिया पर DGCA सख्त, तीन वरिष्ठ अफसरों को हटाने के लिए कहा

21/06/2025
Panchayat Election
Main Slider

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आज से आचार संहिता लागू

21/06/2025
Main Slider

योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया : मुख्यमंत्री

21/06/2025
Expressway
उत्तर प्रदेश

देश में बने हर 10 में 6 किलोमीटर एक्सप्रेसवे होंगे यूपी में

20/06/2025
Next Post
Kumari Selja

सत्ता में आये तो तीनों कृषि कानून रद्द करेंगे : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें

केमिकल फैक्टरी में लगी आग Ahmedabad Fire in chemical factory 

अहमदाबाद : केमिकल फैक्टरी में लगी आग, 17 फायर टेंडर मौके पर मौजूद

14/10/2020

यूपी का ये शहर बना विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण वाला शहर

27/03/2022
CSK decided to bat

टॉस जीतकर CSK ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version