Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आशुतोष टंडन ने मुरादाबाद में किया 52 योजनाओं का शिलान्यास व आठ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के नगर व‍िकास मंत्री आशुतोष टंडन ने आज मुरादाबाद महानगर में 22 करोड़ 39 लाख रुपये की आठ योजनाओं का लोकार्पण व 52 का शिलान्यास किया।

इस मौके पर श्री टंडन ने मंगलवार को मुरादाबाद में नगर निगम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि प्रदेश में 17 महानगर हैं इनमें 10 स्मार्ट सिटी पहले ही घोषित हो चुके हैं। जिसमें शेष सात महानगर को प्रदेश सरकार स्वयं स्मार्ट सिटी घोषित करेगी। इस प्रकार प्रदेश के सभी 17 महानगर स्मार्ट सिटी बन जाएंगे। केंद्र सरकार ने जो स्मार्ट सिटी घोषित किए हैं उसमें 100 करोड़ रुपया हर साल मिलना शुरू हो चुका है। जिसमें 50 करोड़ केंद्र सरकार और 50 करोड़ उत्तर प्रदेश सरकार का अंश होगा। स्थानीय निकाय के सामने दो बडी चुनौती हैं, जिन निकायों का सीमा विस्तार और जो नए नगर पंचायत घोषित हुए हैं, उनमें विकास कार्य कराना है।

सेना का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मुरादाबाद महानगर की 60 योजनाओं में आठ का लोकार्पण व 52 का शिलान्यास किया। इसमें करीब 22 करोड़ 39 लाख रुपये की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम में बेहतर काम करने वाली 18 सफाई मित्रों को सम्मानित किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खरीदे गए 20 कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। ये वाहन 3.25 करोड़ रुपये से नगर निगम ने खरीदे हैं।

श्री टंडन ने कहा कि नगर निगम के तहत सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट,डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़कें, पेयजल,प्रकाश व्यवस्था और मुख्य रूप से स्मार्ट सिटी में किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान महापौर अरविंद अग्रवाल,विधान परिषद सदस्य डा.जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ तथा कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू,आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version