• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में चल रही हैं 98 हजार करोड़ की रेल परियोजनायें: अश्विनी वैष्णव

Writer D by Writer D
22/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
Rajya Sabha Election Candidates

Ashwini Vaishnav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में 98 हजार करोड़ की रेल परियोजनायें चल रही है।

मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के बीच साप्ताहिक नई गाड़ी का वर्चुअल शुभारम्भ करते हुये श्री वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेलवे का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। पीएम नरेन्द्र मोदी रेलवे को देश के विकास की एक बड़ी कड़ी मानते हैं। इसी अनुरूप रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्टचर को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिये रेलवे में निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके फलस्वरूप नई सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाये जा रहे है।

उन्होने (Ashwini Vaishnav) कहा कि वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं विकास के लिये बजट में 17507 करोड़ का आवंटन किया गया जो वर्ष 2009-14 के औसत बजट आवंटन 1109 करोड़ रूपये से लगभग 16 गुना अधिक है। इस समय उत्तर प्रदेश में 98 हजार करोड़ की रेल परियोजनायें चल रही है। उत्तर प्रदेश में आगामी 50 वर्षों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए 156 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मऊ जं. स्टेशन भी सम्मिलित है। इन स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है।

रेलमंत्री ने कहा कि श्री मोदी ने 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया था। मऊ जं. स्टेशन के पुनिर्विकास की डिजाइन तैयार की जा चुकी है।

इस अवसर पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि भारतीय रेल सिर्फ सामान और यात्री ढोने का साधन नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा ड्राइवर है। रेल मंत्री के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण पर तेजी से कार्य हो रहा है। आज 5200 किमी प्रतिदिन रेल की पटरी बिछाई जा रही है। नई तकनीकी के प्रयोग से पहले की अपेक्षा रेल दुर्घटनाओं में काफी कमी आयी है। रेल मंत्रालय द्वारा आज पूर्वान्चल के लोगों के लिये नई ट्रेन का जो उपहार दिया गया, उससे लोगों की एक बड़ी मांग पूरी हुई है। पहले यहां के लोगों को मुम्बई जाने में काफी समस्यायें आती थी और अब सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

उन्होने कहा कि मऊ का वस्त्र उद्योग देश-विदेश में काफी विख्यात है। यहां की बनी साड़ियों का 50 प्रतिशत उत्पाद मुम्बई में जाता है। यह ट्रेन यहां के बुनकरों एवं किसानों की आमदनी बढ़ाने की दृष्टि से भी काफी उपयोगी होगी। वस्त्र के साथ ही कृषि उत्पादों को यहां से मुम्बई भेजने में आसानी होगी।

Tags: ak sharmaashwini vaishnavmau mews
Previous Post

कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार की बन कर रह गई गुलाम: मोदी

Next Post

दहेज हत्या मामले में पति समेत तीन को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Scholarship
उत्तर प्रदेश

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

06/02/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
CM Vishnudev
राजनीति

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: सीएम

06/02/2026
PM Modi
Main Slider

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
Next Post
Dowry

दहेज हत्या मामले में पति समेत तीन को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

Karan Johar Family Airport

नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल हुये करण जौहर परिवार के साथ एयरपोर्ट पर आए नज़र

16/09/2020
Oxygen center starts

नोएडा में आज से शुरू हुआ ऑक्सीजन सेंटर, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत

08/05/2021

किसान आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा व कॉंग्रेस मिले हुए हैं : बादल

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version