Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Naba Das

Naba Das

झारसुगुड़ा। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास (Naba Das) पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है। उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारी गई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास (Naba Das) जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है। घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।

ओडिशा के कैबिनेट मंत्री पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है, जोकि गांधी चौक में एएसआई के रूप में तैनात था। जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नाबा दास पर 4 से 5 राउंड गोली चलाई। गोली मारने वाले हमलावर को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। नाबा दास की हालत बहुत गंभीर है, उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

शनि शिंगणापुर में दान किया था एक करोड़ का सोना

बीजू जनता दल के सीनियर नेता नाबा दास हाल ही में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। नाबा दास ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1।7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किए थे, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

कौन हैं नाबा किशोर दास?

नाबा किशोर दास ओडिशा के झारसुखड़ा जिले के प्रभावशाली नेता हैं। वह पहले कांग्रेस में थे, वहां से नाबा दास बीजू जनता दल में शामिल हो गए थे। नवीन पटनायक ने उन्हें अपनी सरकार में स्वास्थ्य विभाग जैसा भारी-भरकम विभाग सौंपा है।

Exit mobile version