Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Asian Games: भारत पर हुई मेडल की बरसात, तीरंदाजी में गोल्ड तो मुक्केबाजी में मिला सिल्वर

Asian Games

Asian Games

हांगझोउ। Asian Games का आज 11वां दिन है। 11वें दिन भी भारत की झोली में मेडल आए। भारत को आज पहला पदक एथलेटिक्स में मिला है। मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने मिश्रित 35 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। वहीं, इसमें चीन को स्वर्ण और जापान को रजत पदक मिला है।

वहीं  भारत को आज तीरंदाजी में स्वर्ण पदक मिला। तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की टीम को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Asian Games में यूपी की बेटियों ने रचा इतिहास, सीएम योगी ने दी बधाई

इसके साथ ही स्क्वैश में भारत की अनहत-अभय की जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन के रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। फाइनल मुकाबले में वह चीन की ली से हार गई।

Exit mobile version