Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नक्सलियों के बिछाए जाल में फंसे अफसर , IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP

ASP Akash Rao Giripunje

ASP Akash Rao Giripunje

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान  से बौखलाए नक्सलियों ने आज एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हादसे में ASP आकाश राव गिरीपुंजे (ASP Akash Rao Giripunje) शहीद गए हैं, तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक सीनियर पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मी घायल हो गए। डोंडरा गांव के पास यह घटना घटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा डिवीजन) आकाश राव गिरीपुंजे को गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद वे शहीद हो गए।

घायलों को कोंटा अस्पताल ले जाया गया है, यह घटना नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद के मद्देनजर की गई गश्त के दौरान हुई। ब्लास्ट की यह घटना सुबह 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।

इलाज के दौरान एएसपी (ASP Akash Rao Giripunje)  शहीद

ASP आकाश राव गिरीपुंजे (ASP Akash Rao Giripunje) CPI(M) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर किसी भी तरह की नक्सली घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे। सभी घायलों का इलाज कोंटा अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं। इलाज के दौरान ASP आकाश राव (ASP Akash Rao Giripunje) ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

यह हमारे लिए दुखद क्षण- डिप्टी सीएम शामरा

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शामरा ने इस घटना को लेकर कहा कि एएसपी सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे ने कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास एक आईईडी विस्फोट के कारण घायल होने के बाद अपने प्राणों की आहुति दे दी। वह एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे। यह हमारे लिए एक दुखद क्षण है। तलाशी और अभियान शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version