• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम रहस्यमय: मायावती

Writer D by Writer D
05/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के प्रति संदेह व्यक्त करते हुये कहा कि एक पार्टी के पक्ष में आये चुनाव नतीजे जनता के गले के नीचे नहीं उतर रहे है। यह एक रहस्यमयी मामला है जिस पर गंभीर चिंतन की जरुरत है।

सुश्री मायावती (Mayawati) ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट (एक्स) पर पार्टी कैडरों से निराश नही होने की अपील करते हुये लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से करने का आवाहन किया। उन्होने कहा “ देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए विधानसभा आमचुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिन्तित होना स्वाभाविक, क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल।”

बसपा प्रमुख ने कहा “ पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग व काँटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किन्तु चुनाव परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह से एकतरफा हो जाना, यह ऐसा रहस्यात्मक मामला है जिसपर गंभीर चिन्तिन व उसका समाधान जरूरी। लोगों की नब्ज पहचानने में भयंकर ’भूल-चूक’ चुनावी चर्चा का नया विषय।”

INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, ममता बनर्जी बैठक में नहीं होंगी शामिल

उन्होने कहा “ बीएसपी के सभी लोगों ने पूरे तन, मन, धन व दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ा, जिससे माहौल में नई जान आई, किन्तु उन्हें ऐसे अजूबे परिणाम से निराश कतई भी नहीं होना है बल्कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना है।”

सुश्री मायावती (Mayawati)  ने कहा “ इस चुनावी परिणाम के संदर्भ में जमीनी रिपोर्ट लेकर आगे लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की आल इण्डिया की बैठक आगामी 10 दिसम्बर को लखनऊ में आहुत। चुनाव परिणाम से विचलित हुए बिना अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट आगे बढ़ने का हिम्मत कभी भी नहीं हारेगा।”

गौरतलब है कि रविवार को आये चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में अपनी सरकार को बचा रखने में सफलता हासिल की बल्कि छत्तीसगढ और राजस्थान में कांग्रेस को परास्त करते हुये भगवा लहराया है।

Tags: Lucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

डीएम नेहा शर्मा की अनोखी पहल, अब बनेगी जनपद की कॉफी टेबल बुक

Next Post

विधानसभा चुनाव के नतीजों से सबक ले कांग्रेस: शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो: एके शर्मा

25/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से की फोन पर बात, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

25/04/2026
CM Dhami
राजनीति

हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन

25/04/2026
Mukhyamantri Appreciation Award
Main Slider

127 इन्फैंट्री बटालियन को वर्ष 2025-26 का मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार

25/04/2026
Next Post
shivpal yadav

विधानसभा चुनाव के नतीजों से सबक ले कांग्रेस: शिवपाल

यह भी पढ़ें

sabudana tikki

नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाना टिक्की बनेगी बेस्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

13/04/2021
CM Yogi

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए : योगी

07/05/2024
Supreme Court

‘जिसका घर तोड़ा उसे 25 लाख दीजिए…’, सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दिया आदेश

06/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version