Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

55 साल बनाम 15 साल की उपलब्धियां होगी विधानसभा चुनाव का मुद्दा : सुशील:

susheel modi

सुशील कुमार मोदी

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) केंद्र और राज्य दोनों की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगा।

श्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राजग केन्द्र और राज्य दोनों की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगा।

ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ को लेकर ATS पहुंची बलरामपुर, गांव को किया सील

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में 40 साल कांग्रेस, 15 साल पति-पत्नी (लालू-राबड़ी) का राज बनाम 15 साल भाजपा-जनता दल यूनाइटेड(जदयू) गठबंधन राज के बीच लड़ाई है।

भाजपा नेता ने कहा,”यदि श्री लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ जाए तो चुनाव हमारे लिए और आसान हो जाएगा। राजद के जंगल राज को याद दिलाने में राजग को और ज्यादा सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि 2010 के चुनाव में श्री यादव जेल से बाहर थे और पूरे चुनाव में धुंआधार प्रचार किया था, इसके बावजूद राजद मात्र 22 सीट पर सिमट गया था।

Exit mobile version