• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए कर कानून के खिलाफ नागरिक सड़कों पर, 39 की मौत

Writer D by Writer D
02/07/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैरोबी। केन्या में नए कर कानून के खिलाफ हो रहे देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी (Firing) में कम से कम 39 लोग मारे गए हैं। स्थानीय समाचार पत्र पीपल डेली की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार और सुरक्षा एजेसिंयों की चेतावनी का नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। नागरिक नए सिरे से सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की योजना बना रहे हैं।

केन्या नेशनल कमीशन ऑन ह्यूमन राइट्स के के मुताबिक केन्या में कर कानून के विरोध हुए देशव्यापी प्रदर्शनों में 39 लोग मारे गए हैं और 361 घायल हुए हैं। इसके अलावा 32 लोग लापता हैं। इस दौरान 627 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, बिगड़ती कानून व्यवस्था से चिंतित केन्या के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को तैनात करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि केन्या में मई में फाइनेंस विधेयक 2024 पेश किया गया था। रोजमर्रा के उपयोग की चीजों पर भारी-भरकम टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। इस विधेयक को लेकर संसद में वोटिंग हुई। करीब 195 सांसदों में से 106 ने इसके पक्ष में वोट किया। इसकी भनक लगते ही सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने संसद में आग लगा दी।

अब दिल्ली में फाइव स्टार होटल की छत का हिस्सा गिरा, कपल घायल

स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा है कि हिंसा और अराजकता के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। केन्या में जारी उपद्रव से भारत चिंतित है। केन्या में 80 हजार से एक लाख तक भारतीय रहते हैं।

Tags: # world newsinternational Newskenya news
Previous Post

प्रशिक्षु अफसरों से मिले सीएम योगी, बोले- टालने की आदत छोड़ें, पीड़ित की सुनवाई करें

Next Post

भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने MLC के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Mary E. Brunko, Fred Ramsdell and Shimol Sakaguji to receive Nobel Prize
Main Slider

मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोल साकागुजी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

06/10/2025
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप के तेज झटके से हिला ये देश, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

05/10/2025
Rahul Gandhi
अंतर्राष्ट्रीय

भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जबरदस्त हमला… विदेश से राहुल का मोदी सरकार पर हमला

02/10/2025
Kim Jong Un
अंतर्राष्ट्रीय

किम जोंग उन ने जारी किया फरमान, इस काम पर लगाया कड़ा प्रतिबंध

02/10/2025
Earthquake
Main Slider

फिलीपींस में भीषण भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 69 की मौत

01/10/2025
Next Post
Bahoran Lal Maurya

भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने MLC के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

ashok chakradhar

प्रसिद्ध कवि अशोक चक्रधर व उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

22/08/2021
tractor trolley accident

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सात बच्चों समेत 15 की मौत

24/02/2024
navneet sehgal

उप्र के MSME को मिला ‘डिजिटल एक्सीलेंस’ अवार्ड, नवनीत सहगल को दिया गया सम्मान

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version