• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ आज, जानें आपके शहर में कितने बजे होगा चांद का दीदार

Writer D by Writer D
10/10/2025
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत आज रखा जा रहा है. यह व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को रखा जाता है. करवा चौथ पर सुहागनें पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की दीर्घायु के उपवास रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद ही कुछ ग्रहण करती हैं. इसलिए इस दिन सुहागनों को बड़ी बेसब्री से चांद के निकलने का इंतजार रहता है. आइए जानते हैं कि इस साल आपके शहर में करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखाई देगा.

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 10 अक्टूबर  को शाम 07 बजकर 38 मिनट तक रहने वाली है. उदिया तिथि के चलते करवा चौथ (Karwa Chauth)  का व्रत 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा.

कितने बजे दिखेगा करवा चौथ (Karwa Chauth)  का चांद?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth)  पर चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 14 मिनट बताया जा रहा है. हालांकि भारत के विभिन्न शहरों में इसका समय थोड़ा अलग भी हो सकता है.

आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद

शहर चंद्रोदय का समय
दिल्ली रात 8 बजकर 13 मिनट
गुरुग्राम रात 8 बजकर 13 मिनट
गाजियाबाद रात 8 बजकर 13 मिनट
नोएडा रात 8 बजकर 13 मिनट
मुंबई रात 8 बजकर 55 मिनट
कोलकाता शाम 7 बजकर 45 मिनट
चेन्नई शाम 7 बजकर 30 मिनट
चंडीगढ़ रात 8 बजकर 8 मिनट
लुधियाना रात 8 बजकर 11 मिनट
देहरादून रात 8 बजकर 4 मिनट
शिमला शाम 7 बजकर 48 मिनट
पटना शाम 7 बजकर 48 मिनट
लखनऊ रात 8 बजकर 42 मिनट
इंदौर रात 8 बजकर 33 मिनट
भोपाल रात 8 बजकर 26 मिनट
अहमदाबाद रात 8 बजकर 47 मिनट
जयपुर रात 8 बजकर 22 मिनट
रायपुर शाम 7 बजकर 43 मिनट

करवा चौथ (Karwa Chauth) पर कैसे खोलें व्रत

करवा चौथ (Karwa Chauth) पर सुबह सूरज निकलने से पहले सरगी खा लें. स्नानादि के बाद भगवान को याद करते हुए व्रत का संकल्प लें. इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करें. करवा माता की भी एक तस्वीर स्थापित कर लें. उनके समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें. उन्हें चावल, रोली, जल, फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करें.

इसके बाद दोपहर के समय या अभिजीत मुहूर्त में करवा चौथ (Karwa Chauth) की कथा सुनें. इसके बाद शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा करें. उन्हें हलवा-पूरी का भोग लगाएं. फिर पूजा के बाद छन्नी से चंद्रमा के दर्शन करें और अपने पति का चेहरा भी देखें. इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके उपवास खोलें.

Tags: Karwa Chauth
Previous Post

तेज भूकंप के झटके से कांपी धरती, घरों से बाहर भागे लोग

Next Post

सदियों का सपना साकार: राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
CV Anand Bose
Main Slider

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

05/03/2026
CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida
Main Slider

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry
Main Slider

पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच में जमकर मारपीट, एक की मौत; कई घायल

05/03/2026
Next Post
PM Modi

सदियों का सपना साकार: राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Daughter’s Day के अवसर पर आज बॉलीवुड के इन गानों से बेटियों पर लुटाए प्यार

26/09/2021
share market

शेयर बाजार में धूम, निफ्टी 20 हजार के पार

11/09/2023
सैफई पंचायत

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव के लगोंटिया दोस्त, टूट गई कृष्ण सुदामा की जोड़ी

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version