• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, 76 करोड़ की 3 और अवैध संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
24/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Ateeq Ahmed

Ateeq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गुजरात के साबरमती जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। योगी सरकार की ओर से चलाये जा रहे ऑपरेशन माफिया के तहत बाहुबली अतीक अहमद पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।  अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) की अपराध से अर्जित 3 संपत्तियों को जिला प्रशासन ने बुधवार को कुर्क करने की कार्रवाई की है। जिसकी कीमत 76 करोड़ बताई जा रही है।

इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत धूमनगंज और पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने कुर्क किया है। कुर्क करने गई पुलिस और प्रशासन की टीमों ने डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई। इसके बाद तीनों भूखंडों पर कुर्की का बोर्ड भी लगा है।

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) के खिलाफ धूमनगंज थाने में गैगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस को अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने डीएम से इन भूखंडों को कुर्क करने की अनुमति मांगी थी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई को पुलिस और प्रशासन द्वारा अंजाम दिया गया है।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसडीएम सदर युवराज सिंह के नेतृत्व में कुर्की करने गई टीम ने सबसे पहले शाहापुर उर्फ पीपलगांव में 1।945  हेक्टेयर जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की। यह जमीन बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर दर्ज है। दूसरी कार्रवाई अकबरपुर मिर्जापुर गांव में की गई। यहां पर 1।835 हेक्टेयर जमीन कुर्क की गई है। यह जमीन भी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर ही है।

प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली देने के लिए ऊर्जा विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा: एके शर्मा

जबकि 524 हेक्टेयर जमीन रहीमाबाद में कुर्क की गई है। यह जमीन खुद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के नाम पर दर्ज है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक तीनों भूखंड 12 बीघे से ज्यादा हैं और इनकी अनुमानित कीमत 76 करोड़ रुपये है।

कुर्की की कार्रवाई के बाद कुर्क की गई तीनों जमीनों का कस्टोडियन एसडीएम सदर युवराज सिंह को बनाया गया है। जबकि धूमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भूमि की निगरानी इंस्पेक्टर धूमनगंज करने वाले हैं। कुर्की कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने मुनादी कर इस बात का ऐलान किया है कि अगर कुर्क की गई जमीन पर कोई व्यक्ति अतिक्रमण करता है या किसी तरह का अवैध कब्जा व निर्माण करता है तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: ateeq ahmedcrime news
Previous Post

प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली देने के लिए ऊर्जा विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा: एके शर्मा

Next Post

देश के लिए नजीर बनी यूपी की कानून व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

देश कमजोर हुआ तो सनातन के समक्ष होगा अस्तित्व का संकटः योगी

09/02/2026
leprosy
उत्तर प्रदेश

कुष्ठ रोग के प्रति भेदभाव समाप्त करने की अपील: फार्मेसिस्ट फेडरेशन

09/02/2026
The power of journalism is the real voice of democracy: Alok Kumar Tripathi
उत्तर प्रदेश

पत्रकारिता की ताकत ही लोकतंत्र की असली आवाज़ है: आलोक कुमार त्रिपाठी

09/02/2026
Anandiben Patel
उत्तर प्रदेश

बॉटलनेक से ब्रेक-थ्रू स्टेट तक, राज्यपाल ने दिखाई यूपी के विकास की तस्वीर

09/02/2026
Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

यूपी की पहली आर्थिक समीक्षा सदन में पेश, 8 वर्षों में दोगुनी से अधिक हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था

09/02/2026
Next Post
cm yogi

देश के लिए नजीर बनी यूपी की कानून व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Gold

जानें धनतेरस पर सोना खरीदनें का सबसे उत्तम मुहूर्त

27/10/2024
Aqeelur Rahman

सपा के ज़िला कार्यालय में पकड़ी बिजली चोरी, चल रही थी दो फैक्ट्रियां

21/10/2024
अयोध्या जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद, पहले गोरक्षनाथ फिर रामलला का करेंगे दर्शन

अयोध्या जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद, पहले गोरक्षनाथ फिर रामलला का करेंगे दर्शन

20/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version