• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद के गैंग की शामत, मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी

Writer D by Writer D
16/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Waheed Ahmed

Waheed Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal MUrder Case) के बाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में बांदा की मटौंध थाना पुलिस व एसओजी की टीम को गुरुवार एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) गैंग के इनामी गुर्गे वहीद अहमद (Waheed Ahmed ) को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर पर लगने से वह घायल है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद गैंग से कई अपराधियों के कनेक्शन मिले हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। इसी गैंग से संलिप्त पाए जाने पर अलीगंज निवासी ठेकेदार रफीकुशमद को जेल भेजा जा चुका है।

अतीक अहमद गैंग का इनामी गुर्गा वहीद अहमद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

अतीक गैंग से जुड़े वहीद अहमद (Waheed Ahmed ) की तलाश की जा रही थी। इसके खिलाफ भी एक व्यापारी से अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया था, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गुर्गा वहीद अहमद शहर कोतवाली अंतर्गत मर्दननाका मोहल्ले का निवासी है। इसके खिलाफ 2005 में एक हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जिसमें यह जेल भी गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना मिलने पर मटौंध पुलिस और एसओजी की टीम ने त्रिवेणी बाईपास के करीब इसकी घेराबंदी की। पकड़े जाने के भय से उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे गोली लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।

अतीक अहमद गैंग का इनामी गुर्गा वहीद अहमद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल जिस अभियुक्त अरबाज की मुठभेड़ में मौत हुई है, पकड़ा गया बदमाश उसका रिश्ते में फूफा लगता है। इसी हत्याकांड से जुड़े अभियुक्त गुड्डू मुस्लिम से भी इसके संबंध हैं। जिस समय गुड्डू मुस्लिम बांदा की जेल में बंद था, तब यह अभियुक्त उससे अक्सर जेल में मिलाई करने जाता था। इसके अतीक अहमद गैंग से लगातार तार जुड़े हुए थे और वह अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता था। इसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। एसपी ने यह भी बताया कि अभी अतीक अहमद गैंग से जुड़े कई अपराधियों की खोजबीन जारी है, जल्दी ही वह भी पुलिस की पकड़ में आएंगे।

Tags: ateeq ahmedbanda newsumesh pal murder caseWaheed Ahmed
Previous Post

पूर्व राज्यमंत्री और उनकी पत्नी ने की सुसाइड करने की कोशिश, सतीश महाना पहुंचे अस्पताल

Next Post

यूपी को भाजपा सरकार ने हर मामले में पीछे छोड़ दिया: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

यूपी को भाजपा सरकार ने हर मामले में पीछे छोड़ दिया: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Honor's new tab launched with 8-inch IPS display and 5,100mAh battery

8 इंच IPS डिस्प्ले और 5,100mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया टैब

07/05/2021
Devraj Patel

फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन का सड़क हादसे में निधन, सीएम भूपेश ने कही ये बड़ी बात

26/06/2023
murder

घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version