• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, अब इस केस में होगी सजा

Writer D by Writer D
07/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed ) और उसके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा काट रहे अतीक और उसके बेटे उमर पर व्यापारी मोहित जायसवाल का अपहरण करके पिटाई करने और संपत्ति लिखाने के मामले में आरोप तय हो गए हैं। इस सुनवाई के दौरान अतीक अहमद, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा था।

लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में अतीक अहमद (Atiq Ahmed ) और उसके बेटे उमर अहमद पर सीबीआई की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर आरोप तय किए गए। अभी सजा का ऐलान नहीं किया गया है। अतीक आज साबरमती जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा था, जबकि अतीक अहमद के बेटे उमर को लखनऊ जेल से सीबीआई कोर्ट लाया गया।

मिल सकती है उम्रकैद से फांसी तक की सजा

सीबीआई कोर्ट में जिन धाराओं में अतीक अहमद और उसके बेटे उमर पर चार्ज फ्रेम हुआ, उसमें आईपीसी की धारा 364 A भी शामिल है। रंगदारी वसूली के लिए अपहरण की इस धारा में उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा का प्रावधान है। उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद को इसी धारा के तहत 28 मार्च को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

क्या है मनीष जायसवाल अपहरण केस?

2018 में अतीक अहमद (Atiq Ahmed ) देवरिया जेल में बंद था। इसी दौरान अतीक अहमद और उनके बेटे उमर पर लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल को अगवा करने का आरोप लगा। एफआईआर के मुताबिक, 26 दिसंबर, 2018 को बिल्‍डर मोहित को सरेआम अगवा कर लिया था। मोहित को उसी गाड़ी से देवरिया जेल ले जाया गया था। आरोप है कि अतीक अहमद ने मोहित की बंधवाकर पिटाई करवाई। साथ ही उनकी दो कंपनियों को जबरन अपने गुर्गों के नाम करवा लिया।

जेल से बाहर निकलने में डर रहा अशरफ, पेशी से पहले बिगड़ी तबीयत

इस मामले के सामने आने के बाद अतीक अहमद को देवरिया जेल से बरेली जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद चुनावों को देखते हुए अतीक को नैनी जेल भेज दिया गया था। उसके सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी का अपहरण करवाने के आरोपी अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही कारोबारी मनीष जायसवाल के अपहरण केस की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई थी।

दो लाख का इनाम घोषित होने पर उमर ने किया था सरेंडर

लखनऊ के व्यापारी मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में पिटाई के मामले में अतीक अहमद (Atiq Ahmed ) के बड़े बेटे उमर की तलाश में लखनऊ पुलिस, यूपी एसटीएफ और बाद में सीबीआई तक खाक छानती रही। उमर पर दो लाख का इनाम घोषित किया गया, लेकिन उमर अहमद को कोई नहीं पकड़ पाया और 23 अगस्त 2022 को उसने अपने मनमाफिक ढंग और वक्त पर लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Tags: Atiq Ahmedlucknow cbi courtLucknow NewsSabarmati Jail
Previous Post

बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Next Post

अमित शाह ने कौशांबी को दी 612 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

अंबेडकर जी का जीवन प्रेरणा का स्तंभ: केशव मौर्य

14/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
1912 helpline number
उत्तर प्रदेश

हेल्पलाइन 1912 बनी विद्युत उपभोक्ताओं का संबल, 2025-26 में करीब 99% शिकायतों का निस्तारण

13/04/2026
Next Post
Amit Shah

अमित शाह ने कौशांबी को दी 612 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

यह भी पढ़ें

Sattu Paratha

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

06/11/2025
Ayodhya is the foundation of Sanatan Dharma: CM Yogi

अयोध्या सनातन धर्म की आधारभूमि : सीएम योगी

21/03/2025
Broom

भूलकर भी बिस्तर के नीचे न रखें ये सामान, घिर जाएंगे इन परेशानियों से

27/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version