• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद के 44 साल के आतंक का 48 दिन में हिसाब

Writer D by Writer D
14/04/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज सहित प्रदेश में अपनी जड़े जमा चुके माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के 44 साल के आतंक को प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने 48 दिन में खात्मे की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पुलिस के बाद अब ईडी ने अतीक और उसके करीबियों के काले कारोबार के साम्राज्य को ध्वस्त करने में जुटी है। यह सब मजबूत इरादों वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार में संभव हो पाया है।

अतीक अहमद (Atiq Ahmed)  पर पहला आपराधिक मामला 1979 में प्रयागराज के खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। तब से 44 साल के उसके आपराधिक सफर में उस पर 102 केस दर्ज हुए लेकिन किसी भी मामले में कोई सरकार उसे सजा नहीं दिलवा पाई। योगी राज में पहली बार यह संभव हुआ जब पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह अधिवक्ता उमेश पाल के अपहरण के मामले में एमपी-एमएलए की कोर्ट ने अतीक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

इधर, 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या से कानून व्यवस्था को चुनौती देने के अतीक और उसके गुर्गों के दुस्साहस के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी के माफिया को मिट्टी में मिलाने के संकल्प ने अतीक के जुर्म और जरायम के साम्राज्य को तहस-नहस कर दिया गया। अभी तक अतीक के बेटे असद सहित उसके चार गुर्गों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। अपराध से अर्जित की गई उसकी और उसके गुर्गों की 14 सौ करोड़ की सम्पत्ति जब्त की गई। इसे अतीक के आतंक का अंत माना जा रहा है।

अतीक (Atiq Ahmed)  के आर्थिक साम्राज्य पर ईडी का वार

एक तरफ योगी सरकार की तरफ माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का सिलसिला जारी है तो वहीं दूसरी तरफ आर्थिक अपराध से जुडी जांच एजेंसियां भी अतीक के आर्थिक साम्राज्य को चोट पहुंचाने में लग गई हैं। अतीक अहमद पर दर्ज मनी लांड्रिंग केस की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय की 15 टीमों ने प्रयागराज में अतीक के करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

इसमें अतीक अहमद के वकील खान शौलत हनीफ, अतीक के अकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, रियल एस्टेट कारोबारी खालिद ज़फर, बसपा के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, बिल्डर संजीव अग्रवाल, कार शोरूम मालिक दीपक भार्गव के नाम शामिल हैं। इस कार्यवाही में सौ करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। वैसे अतीक पर दो साल पहले 2021 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था और इस मामले में उसकी आठ करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी।

डमी कंपनियों के जरिए माफिया करता था काला कारोबार

प्रयागराज शहर में अतीक अहमद (Atiq Ahmed)  के करीबियों के ठिकानों पर की गई कार्यवाही में प्रवर्तन निदेशालय को मनी लांड्रिंग केस में बेहद अहम सबूत मिले हैं। जिससे उसके काले कारोबार के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी की छापे की कार्यवाही के दौरान बरामद दस्तावेजों से 50 से अधिक ऐसी शेल कंपनियों का भी पता चला है जो डमी कंपनियां हैं, जिनका मालिक दस्तावेजों में तो कोई और है, लेकिन इनमें रकम अतीक ने निवेश की थी।

‘मैंने जेल में रची उमेश पाल की हत्या की साजिश’- अतीक का कबूलनामा

इनके जरिये अतीक (Atiq Ahmed)  अपनी ब्लैकमनी को व्हाइट में तब्दील करता था। इन कम्पनियों में एमजे इन्फ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड, फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इन्फ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, एफ एंड ए एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड, असाद सिटी, एमजे इन्फ्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड और एमजे इन्फ्रा लैंड, एलएलपी जैसी कम्पनियां शामिल हैं। इनमें से अधिकतर वह कंपनियां हैं, जिनके विषय में जिला पुलिस ने पहले ही शासन को पत्र भेजकर इनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने का अनुरोध किया है।

Tags: Atiq AhmedPrayagraj Shotoutumesh pal murder caseumesh pal shotoutYogi GovernmentYogi News
Previous Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई राजधानी, बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Next Post

1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस दिन से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Amarnath Yatra

1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस दिन से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें

Skin Tips

चेहरे का निहार हो गया है गायब, तो खूबसूरत दिखने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

15/08/2025
CM Yogi

औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स पार्कों की उत्तम कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चित, 1253 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

15/05/2025
neha pendse

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम नेहा पेंडसे ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोली- भारती या कपिल नहीं हूं…

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version