• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, राजू पाल पर दागे थे 40 राउंड फायर

Writer D by Writer D
28/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Balli Pandit

Balli Pandit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी (Balli Pandit) ने बालू ठेकेदार को सरेराह तमंचा सटाकर दो लाख रंगदारी मांगी। 20 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने रात में ही ताबड़तोड़ दबिश दी। साथ ही देर रात उसे चकिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 बम भी बरामद किए। थाने में देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।

मामले की जानकारी पर अफसरों ने अलग-अलग टीमें लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कराई। धूमनगंज से लेकर पूरामुफ्ती और खुल्दाबाद में ताबड़तोड़ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान ही देर रात चकिया इलाके से बल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक झोला बरामद हुआ है जिसमें 10 बम मिले हैं। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही जबकि अफसर कुछ बोलने से इंकार करते रहे। एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर सिर्फ इतना बताया कि बल्ली पंडित की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

राजू पाल पर दागे थे 40 राउंड फायर

सूत्रों का कहना है कि बल्ली पंडित (Balli Pandit) का नाम तब चर्चा में आया था जब वर्ष 2002 में उसने पूर्व विधायक राजू पाल पर हमला किया था। हालांकि तब राजू पाल विधायक नहीं थे। बल्ली के पिता सीबीआई में डिप्टी एसपी थे। जिनका धूमनगंज में ही एक चाय की दुकान पर राजू पाल से विवाद हुआ था। राजू के धक्के से साइलेंसर पर गिरने के कारण बल्ली के पिता का पैर जल गया था।

इसकी जानकारी होने पर नाराज हो गया और उसने राजू पाल पर सरेआम गोलियां बरसाईं। उसने अपने दो साथियों संग मिलकर राजू पर 40 से ज्यादा राउंड फायर दागे थे।

नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या, हमलावरों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां

कुछ सालों बाद एक बार फिर उसने राजू पाल पर हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। बाद में उसका घर जला दिया गया था और इसका आरोप राजू पाल पर लगा था। इसके बाद ही अतीक उसके घर पहुंचा था और रुपये-पैसों से मदद कर उसे अपने गैंग में शामिल कर लिया था।

Tags: Atiq AhmedBalli Panditcrime newsRaju Pal Murder Caseu newsumel pal murder case
Previous Post

नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या, हमलावरों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां

Next Post

कंगना पर टिप्पणी के बाद सुप्रिया श्रीनेत का कटा टिकट, कांग्रेस ने इन्हें दिया मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya paid tribute to PC Joshi
Main Slider

केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

05/05/2026
Nuh Road Accident
Main Slider

नूंह में भीषण सड़क हादसा, यूपी पुलिस के 4 सिपाही समेत 5 की मौत

05/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने केजरीवाल, तेजस्वी और ममता दीदी सबको डुबोया: केशव प्रसाद

05/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, घायलों के इलाज में न हो लापरवाही

05/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करें चिंता, हर समस्या का कराएंगे समाधान: मुख्यमंत्री योगी

05/05/2026
Next Post
Supriya Shrinet, Kangana Ranaut

कंगना पर टिप्पणी के बाद सुप्रिया श्रीनेत का कटा टिकट, कांग्रेस ने इन्हें दिया मौका

यह भी पढ़ें

cm yogi

मंत्री जिलों के दौरे पर जाकर प्रदेश के उन्नयन की कहानी बताएं : योगी

14/02/2023
I don't know why Aira Khan was angry at being called 'Aamir's son'

ना जाने क्यों ‘आमिर का बेटा’ बुलाए जाने पर भडकीं आयरा खान

18/05/2021
कार खरीदने से पहले जान लें, पत्नी के नाम पर लेने से क्या-क्या मिलते हैं फायदे

पत्नी के नाम पर कार खरीदना है स्मार्ट फैसला? फायदे जानकर कहेंगे ‘वाह!’

14/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version