• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान, जानें अब तक का राजनीतिक सफर

Writer D by Writer D
17/09/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Atishi

Atishi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में मंगलवार को आतिशी (Atishi) को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। बता दें कि अभी तक कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी (MLA Atishi) केजरीवाल की कैबिनेट में शामिल थीं। उनके पास एजुकेशन, पीडब्ल्यूडी जैसे 13 अहम पोर्टफोलियो थे। आतिशी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का सबसे भरोसेमंद माना जाता है।

जानें दिल्ली की नई सीएम आतिशी (Atishi) के बारे में

आतिशी (Atishi)का जन्म 8 जून 1981 को हुआ था। उनके माता-पिता दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में प्रोफेसर थे। पिता का नाम विजय सिंह और मां का नाम तृप्ता सिंह है। आतिश पहले अपना पूरा नाम ‘आतिशी मार्लेना’ (Aatishi Marlena) लिखा करती थीं। उनके नाम के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता मार्क्स और लेनिन से प्रभावित थे और दोनों को मिलाकर अपनी बेटी के नाम के साथ ‘मार्लेना’ जोड़ा। हालांकि  लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) से पहले उन्होंने अपने नाम से मार्लेना हटा लिया, ताकि यह भ्रम न फैले कि वह ईसाई हैं।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मास्टर्स डिग्री धारक हैं आतिशी  (Atishi)

आतिशी की शुरुआती पढ़ाई लिखाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफन्स कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। फिर चिवनिंग स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) चली गईं और वहां से उन्होंने दूसरी मास्टर्स डिग्री हासिल की। आतिशी आम आदमी पार्टी की स्थापना के साथ ही इसके साथ जुड़ी हैं। साल 2013 में जब पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो ड्राफ्ट करने के लिए कमेटी बनाई तो आतिशी को भी उसमें जगह मिली। उन्होंने खासकर स्कूलों के लिए नीतियां बनाई और उसको धरातल भी उतारा।

जानें कैसे राजनीति में मारी एंट्री?

आतिशी (Atishi)साल 2015 से 2018 तक दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर काम किया। इसके बाद में एक्टिव पॉलिटिक्स में उतरी। कालकाजी से विधायक आतिशी आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यानी पीएसी की मेंबर भी हैं। वह साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उतरीं लेकिन बीजेपी (BJP) के नेता गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा।

आतिशी (Atishi) के पति

पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वालीं आतिशी (Atishi)के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। वह सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों के साथ जुड़े हुए हैं। प्रवीण सिंह आईआईटी दिल्ली से पढ़े हैं और फिर आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है। उन्होंने करीब 8 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। भारत और अमेरिका की कंसल्टेंसी फर्म्स में भी काम किया। इसके बाद सोशल सर्विस में उतर गए। वह सार्वजनिक तौर पर बहुत कम ही नजर आते हैं।

नौ साल पहले जीता था केजरीवाल का भरोसा

पहली बार की विधायक और 2023 में पहली बार मंत्री बनीं आतिशी ने करिश्माई ठंग से यह उंचाई हासिल की है। कभी योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav)  और प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) की करीबी रहीं आतिशी ने आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी बगावत में ‘यूटर्न’ मारकर केजरीवाल का भरोसा जीता था। बात 2015 की है। 2012 में बनी पार्टी को तीन साल बाद ही एक बड़े भूचाल का सामना करना पड़ा था। पार्टी के दो दिग्गज नेताओं योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) और प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) की पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से ठन गई थी। पार्टी की इस बगावत के दौरान आतिशी को पार्टी की प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। वजह यह थी कि उन्हें योगेंद्र यादव का करीबी माना जाता था। कहा जाता है कि यादव ही उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) में लेकर आए थे।

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की नेता चुनी गईं

आतिशी (Atishi)ने योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) का साथ छोड़, केजरीवाल पर जताया था भरोसा उस वक्त आतिशी ने एक निर्णायक फैसला लिया जो 9 साल बाद उनके लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। आतिशी ने एक लेटर लिखकर योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) और प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) से किनारा कर लिया था। उन्होंने तब केजरीवाल के नेतृत्व में भरोसा जताया और पार्टी के लिए काम करती रहीं। धीरे-धीरे उन्होंने केजरीवाल का भरोसा जीता। 2020 में उन्हें पहली बार कालका जी सीट से विधानसभा का टिकट दिया गया। वह चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं। पार्टी ने दोबारा उन्हें मीडिया के सामने अपना प्रमुख चेहरा भी बनाया।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के जेल से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को केजरीवाल की कैबिनेट में शामिल किया गया। केजरीवाल ने उन्हें शिक्षा और बिजली समेत 18 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।

Tags: Atishi new cm of delhidelhi cmdelhi newsNational news
Previous Post

न्यूयॉर्क के स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, भारत ने कहा- ऐसी घटनाएं मंजूर नहीं

Next Post

Jio की सर्विस हुई ठप, नहीं चल रहा इंटरनेट और कॉल; यूजर्स को हो रही परेशानी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Reliance Jio service stopped

Jio की सर्विस हुई ठप, नहीं चल रहा इंटरनेट और कॉल; यूजर्स को हो रही परेशानी

यह भी पढ़ें

थारू संस्कृति का दुनिया भर में डंका The world around Tharu culture

देवरिया में दहाड़े योगी- कहा कि आज नौकरियां बिकती नहीं, ऐसा करने वालों की जगह जेल

31/10/2020
ranbeer kapoor

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, मां नीतू कपूर ने की पुष्टि

09/03/2021

सांसद बृजलाल ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिया एक करोड़

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version