Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ATS ने 3 रोहिंग्या मानव तस्करों को किया अरेस्ट, म्यांमार की दो लड़कियां बरामद

उत्तर प्रदेश ATS ने मंगलवार को गाजियाबाद से तीन इंटरनेशनल मानव तस्कर पकड़े हैं। इनमें एक बांग्लादेश और दो म्यांमार के रहने वाले हैं। दो रोहिंग्या लड़कियां भी बरामद की गई हैं।

तस्कर ब्रह्मपुत्र मेल से लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे थे। गाजियाबाद में ATS ने ट्रेन से उतारकर पकड़ा। बरामद दोनों लड़कियों और तीनों आरोपियों को लखनऊ लाया गया है। तस्कर रोहिंग्या लड़कियों और बच्चों को अवैध रुप से भारत लाकर NCR में बसाते थे। तस्कर महिलाओं और बच्चों की बिक्री के साथ उनका शोषण भी कर रहे थे।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि एक अंतर राष्ट्रीय गिरोह जो बच्चों और महिलाओं को म्यांमार और बांग्लादेश से भारत में अवैध तरीके से ला रहे हैं और बेचने का काम कर रहे हैं। जिसके तहत जांच के बाद मोहम्मद नूर मोहम्मद उर्फ नुरुल इस्लाम, रहमत उल्ला और शबीउर्रहमान को गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मद नूर बांग्लादेश का रहने वाला है। जबकि रहमत और शबीउर्रहमान म्यांमार के रहने वाले हैं। इस गिरोह के और एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जो इनका खास साथी है।

मां-बेटी की जासूसी करना युवक को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी अपनी जान

मानव तस्करी के इस गिरोह का सरगना गिरफ्तार मो नूर उर्फ नुरुल इस्लाम है, जो रोहिंग्या, बांग्लादेशी महिलाओं की शादी और पुरुषों व बच्चों को फैक्ट्रियों में काम दिलाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज से भारत में लाकर बसा रहा है। महिलाओं को ये बेच दिया करते थे। आरोपियों के पास से कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

जानकारी मिली थी कि नूर कुछ रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक के साथ ट्रेन से दिल्ली आ रहा है। जिसके बाद एटीएस ने गाजियाबाद में ट्रेन से 5 लोगों को उतारकर पूछताछ की। गिरफ्तार सरगना नूर से जानकारी मिली थी कि एक युवक दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आ रहा है। उसे भी हिरासत में लेकर 5 लोगों को एटीएस मुख्यालय लाया गया है। इसमें 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से दो म्यांमार की नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। दोनों को लखनऊ में आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज ही कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।

Exit mobile version