• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर पर हमला, बाल-बाल बची जान

Writer D by Writer D
08/07/2023
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
Arvind Rajbhar

Arvind Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के महासचिव अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) और उनके काफिले पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने अपनी कार पर ईंट-पत्थर फेंकने और आग लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है। वहीं पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

दरअसल सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर शुक्रवार को कुशीनगर दौरे पर थे। देर शाम वह पडरौना के चिरहियवा गांव में विश्वनाथ राजभर की हत्या की सूचना पर उनके परिवार से मिलने गए थे। आरोप है कि वापस लौटते समय उनकी कार और काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

इस दौरान हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंककर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी कार को घेर कर आग लगाने की कोशिश की। इस बीच किसी तरह मशक्कत करते हुए लगभग 40 मिनट बाद वे सुरक्षित निकल सके।

जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की हत्या, बुधवार से थे लापता

इस हमले को लेकर सुभासपा महासचिव अरविन्द राजभर (Arvind Rajbhar) ने ट्वीट कर कहा कि प्रशासन की लापरवाही के वजह से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। हमारी गाड़ी एवं काफिले की एक गाड़ी को आगे से दबंगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले में घटना की पुलिस जांच कर रही है।

पता चला है कि विश्वनाथ राजभर की हत्या करने वाला व्यक्ति, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उसके द्वारा यह कृत्य किया गया है और भीड़ में संदिग्ध लोगों को भेजकर अप्रिय घटना कराने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने प्रशासन पर अवगत कराने के बाद भी सुरक्षा न मिलने का आरोप लगाया है।

इस हमले में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि एक दल के नेता के काफिले पर पथराव की घटना प्रकाश में आई है। प्रकरण में जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: arvind rajbharkushinagar newsup news
Previous Post

जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की हत्या, बुधवार से थे लापता

Next Post

तेज धमाके से सहम गया पूरा गांव, घरों की चटकी दीवारें

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Next Post
Explosion

तेज धमाके से सहम गया पूरा गांव, घरों की चटकी दीवारें

यह भी पढ़ें

Kheel Chaat

बची हुई खील से बनाएं ये चटपटी डिश, खाते ही हो जाएंगे दीवाने

22/10/2025
Sunil Singh

RJD के निष्कासित MLC को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विधान परिषद सदस्यता हुई बहाल

25/02/2025
Human Milk

किसी कंपनी ने बेचा ‘मां का दूध’ तो उसकी खैर नहीं, भारत सरकार ने लगाया बैन

16/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version