• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर गोबर से हमला, मनसे ने कहा- घर में घुसकर पीटेंगे

Writer D by Writer D
11/08/2024
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Uddhav Thackeray

Uddhav Thackeray

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  के काफिले पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने गोबर से हमला किया है। इस घटना को लेकर अब महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) ने राज ठाकरे पर हमला बोला और उनकी पार्टी को सुपारीबाज बताया। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “अब समझ आ गया है कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी को सुपारीबाज क्यों कहा जाता है। जिस तरह से उद्धव ठाकरे के काफिले पर ठाणे में हमला किया गया है।

इस घटना से सरकार पर सवाल उठते हैं कि आखिर वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री (Uddhav Thackeray) को सुरक्षा को क्यों मुहैया नहीं करा पाए।”

शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा, “राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सीएम एकनाथ शिंदे के गृह जिले में ऐसे हमले होते हैं, तो इससे साफ होता है कि इसकी सुपारी ली गई है। पहले लोग कहते थे कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी सुपारीबाज है। परंतु अब यकीन हो गया, जिस तरह हमारे नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के काफिले पर ठाणे में हमला हुआ है। यह बहुत ही शर्मनाक है।

चुनाव के बाद असली शिवसेना का पता लगेगा: उद्धव ठाकरे

एकनाथ शिंदे की सरकार पूरी तरह से फेल है। देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना चाहिए।” वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  पर हुए हमले को स्वीकार किया है। मनसे के ठाणे-पालघर के जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव ने कहा, “कुछ शिवसैनिकों ने राज ठाकरे की गाड़ी के सामने आंदोलन करने की कोशिश की थी। उसी का मनसे ने जवाब दिया है। हमारे कार्यकर्ताओं ने 15 से अधिक गाड़ियों पर गोबर फेंका है। अगर कोई शिवसैनिक राज ठाकरे के खिलाफ जाएगा तो उनको ऐसा ही करारा जवाब दिया जाएगा। और उन्हें घर में घुसकर पीटा जाएगा।”

Tags: Maharashtra NewsNational newsthane newsuddhav thackeray
Previous Post

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, गांधी परिवार के थे करीबी

Next Post

तीन किलो आलू ने छीन ली चौकी इंचार्ज की कुर्सी, जानें ये हैरान करने वाला मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

तीन किलो आलू ने छीन ली चौकी इंचार्ज की कुर्सी, जानें ये हैरान करने वाला मामला

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.68 करोड़ के पार, 13.59 लाख कालकवलित

20/11/2020
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल के दामों ने लगाई आग, चेक करें अपने शहर के रेट

02/10/2021
Budh Dev

कुंडली में बुध को करना चाहते हैं मजबूत, तो करें इस विशेष चालीसा का पाठ

27/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version