Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, पिस्टल के साथ महिला गिरफ्तार

Vaishno Devi

Vaishno Devi

श्रीनगर। शराब विवाद के बाद अब माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Mandir) की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। कटरा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है। ये महिला पिस्टल लेकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी।

कटरा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है। यह महिला दिल्ली पुलिस के लिए काम करती है।

जानकारी के मुताबिक, महिला जिस पिस्टल को लेकर पहुंची थी, उसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। कटरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version