Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मासूम के शव को कब्र से निकालकर जिंदा करने का प्रयास, तांत्रिक गिरफ्तार

arrested

arrested

महाराजगंज जनपद में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक 9 वर्षीय मृत बच्चे के शव को कब्र से निकालकर उसे जिंदा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। यही नहीं एक महिला को निर्वस्त्र कर कब्रिस्तान में देखा गया। बच्चा जिंदा ना होने के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा तांत्रिक और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। इस पूरे प्रकरण में फरेंदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक सहित करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराजगंज जनपद के फरेंदा थाना छेत्र के गणेशपुर गांव में बीते बुधवार को एक 9 वर्षीय बच्चे की बुखार से मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद परिजन कब्रिस्तान में दफन कर दिए।

इसी बीच गांव की एक महिला बच्चे के घर पहुंची और बच्चे को तंत्र-मंत्र में मारने का दावा किया और उनसे पुनः जिंदा करने की बात की।

चलती ट्रेन से गायब हुआ महिला का शव, 16 घंटे बाद इस राज्य बाद मिला

अंधविश्वास के जाल में फंसे परिवार ने इसकी बात मानकर बच्चे के परिजनों द्वारा तांत्रिक साथ मिलकर कब्रिस्तान में दफन किये गए बच्चे का शव को कब्र से निकाला। करीब 5 दिन तक तंत्र-मंत्र पूजा पाठ की गई। जब मृत बच्चा जिंदा नहीं हुआ। तब तांत्रिक को नंगा कर मारा-पीटा गया।

पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तांत्रिक सहित आधा दर्जन लोगों को विरुद्ध कब्रिस्तान में छेड़छाड़ करने और जनता में भय व्याप्त करने संबंधित मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version