Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी को पंचायत घर में बंधक बना दुष्कर्म का प्रयास

BJP leader accused of rape

BJP leader accused of rape

फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को किशोरी को पंचायत घर में बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच जा रही किशोरी को पकड़ कर युवकों ने पंचायत घर में बंद कर लिया। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों के आने पर युवक किशोरी को पंचायत घर में बंद कर मौके से भाग गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार को खेतों की ओर शौच जा रही थी। रास्ते में खड़े गांव के तीन युवक किशोरी को जबरन पकड़कर गांव के पंचायत घर में ले गए और दुष्कर्म (rape) का प्रयास किया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। गेट खुलवाने का प्रयास किया। युवकों के गेट न खोलने पर गांव के लोग अन्य लोगों को बुलाने चले गए। उसी दौरान पंचायतघर से बाहर निकले युवकों ने किशोरी को पंचायत घर में बंद कर ताला लगा दिया। लोगों के साथ गांव के प्रधान पुत्र ने मौके पर पहुंचकर ताला खोलकर किशोरी को बाहर निकाला।

दोपहर बाद फर्रुखाबाद से लौटे माता-पिता को किशोरी ने मामले की जानकारी दी। किशोरी की मां ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया युवकों द्वारा किशोरी को बंद कर दुष्कर्म (rape) का प्रयास किया गया। लोगों के आने पर युवक मौके से भाग गए। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version