Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान नेता के विरोध में आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

burnt himself

burnt himself

लखनऊ। आशियाना इलाके में महिला ने किसान नेता और उसके समर्थकों ने नगर-निगम द्वारा निर्मित नाली तोडऩे का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जातिसूचक गालियां दी और अभद्रता की। बुधवार सुबह पीडि़त महिला के पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित नेता ने आग लगाकर पति की हत्या करने का प्रयास किया है।

थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि रूचि खण्ड सालेह नगर निवासिनी सुनील कुमारी रावत ने बताया कि किसान यूनियन के नेता अमर सिंह लोधी और उनके भाई अजय सिंह ने मंगलवार की रात्रि उनके घर के पास नगर-निगम द्वारा बनवाई गई नाली तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपित अमर सिंह व उसके भाई अजय ने सुनील कुमारी की पिटाई कर दी।

आरोप है कि आरोपितों ने महिला को जातिसूचक शब्दों की गालियां दीं और भाग निकले। पीडि़ता मंगवार की रात्रि आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर आशियाना थाने गई थी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी।

दारोगा ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी ने कराया मुक़दमा दर्ज

पीडि़ता का आरोप है कि बुधवार सुबह अमर व अजय अपने तमाम समर्थकों के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपित पीडि़ता के घर में घुस गए। आरोपितों ने पीडि़ता के पति अनिल की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपितों ने अनिल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर अनिल को आग की चपेट से बचाया, लेकिन तब तक अनिल आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खुद पर पेट्रोल छिड़कर किया था आत्मदाह का प्रयास

थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि पृथम दृष्टया अनिल ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाई थी। घायल की हालत लोकबंधु अस्पताल में खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात्रि अमर सिंह अपनी कार बैक कर रहे थे। गाड़ी के पहिये की चपेट में आने से नाली टूट गई थी। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Exit mobile version