Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर कस्टडी से भागने का प्रयास, मुठभेड़ में घायल

accused arrested

accused arrested

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में छात्रा से गैंगरेप और हत्या के दो आरोपितों ने शनिवार को कोर्ट जाते समय हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपित घायल हो गया। भागने वाले दूसरे आरोपित को भी दबोच लिया गया।

लाखन और उसके तीन अन्य साथियों ने दो दिन पहले सरधना थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा की गैंगरेप किया था और इसके बाद जहर देकर छात्रा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित लाखन और उसके साथी विकास को गिरफ्तार कर लिया था। सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि शनिवार को लाखन और विकास को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मेरठ रोड पर बर्फखाना के पास आरोपित लाखन ने जीप में बैठे हेड कांस्टेबल सितम सिंह की पिस्टल छीन ली। जिसके बाद लाखन और विकास पिस्टल से फायरिंग करते हुए एक खेत में घुस गए।

दस्यु गौरी यादव गैंग के 25 हजार के इनामी डकैत सुबेश यादव को असलहे सहित दबोचा

घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल सीओ आरपी शाही भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेत में कांबिंग करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से लाखन घायल हो गया, जिसके बाद खेत में छुपे विकास को भी दबोच लिया गया।

आरोपितों के पास से हेड कांस्टेबल सितम सिंह से छीनी हुई पिस्टल भी बरामद कर ली गई। सीओ ने बताया कि घायल लाखन को हॉस्पिटल ले जाया गया है। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश में भी पुलिस टीम दबिश दे रही

Exit mobile version