• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सदन से FB लाइव करना सपा विधायक को पड़ा भारी, विधानसभा अध्यक्ष ने दी ये सजा

Writer D by Writer D
06/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Atul Pradhan

Atul Pradhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक लाइव कवरेज करने पर सपा विधायक अतुल प्रधान (Atul Pradhan) को करीब 1 घंटे 15 मिनट के लिए सदन से बाहर निकाल दिया।

विधानसभा में मंगलवार को सपा विधायक रामपुर में उप चुनाव के दौरान पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए सदन में हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने मोबाइल निकालकर उसका फेसबुक लाइव शुरू कर दिया। मार्शल ने विधानसभा अध्यक्ष महाना को इसकी सूचना दी।

महाना ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस भी सदस्य ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक लाइव किया है वह स्वयं बता दें, अन्यथा इसका पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सपा के हंगामे के चलते सदन स्थगन के दौरान महाना ने सदन में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग की जांच कराई तो पता चला कि अतुल प्रधान एफबी लाइव कर रहे थे।

‘त्रिनेत्र’ की है नजर, अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो अगले पर ढेर हो जाएंगेः सीएम

महाना ने सदन में आकर बताया कि अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने एफबी लाइव किया है। उन्होंने प्रधान को पूरे सत्र के दौरान सदन से बाहर चले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधान सदन से बाहर चले गए। इसके बाद सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय और विधायक लालजी वर्मा ने विधासनभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि अतुल प्रधान पहली बार विधायक हैं।

उन्हें सदन की कार्यवाही और नियमों की ज्यादा जानकारी नहीं है। लिहाजा उन्हें माफ किया जाए। सपा के आग्रह पर महाना ने प्रधान को दोपहर एक बजे तक सदन से बाहर रहने के निर्देश दिए।

Tags: Lucknow NewsWinter Session
Previous Post

मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक की समीक्षा की

Next Post

River Front Scam: ED का बड़ा एक्शन, ठेकेदारों को जारी की नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Irfan Solanki
उत्तर प्रदेश

आजम खान के बाद इस सपा नेता को भी मिली बेल, 3 साल बाद जेल से आएंगे बाहर

25/09/2025
Kalash Yatra
उत्तर प्रदेश

1008 महिलाओं ने निकाली 5 KM लंबी कलश यात्रा, लोगों ने बरसाए फूल

25/09/2025
PM Modi
Main Slider

यूपी अब निवेश और प्रगति का नया केंद्र है: पीएम मोदी

25/09/2025
CM Yogi
Main Slider

अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शोः सीएम योगी

25/09/2025
PM Modi inaugurated UPITS 2025
उत्तर प्रदेश

भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफॉर्म बनाए, जो सबको साथ लेकर चलते हैं: पीएम मोदी

25/09/2025
Next Post
River Front

River Front Scam: ED का बड़ा एक्शन, ठेकेदारों को जारी की नोटिस

यह भी पढ़ें

‘India ने साजिश से मुझे किडनैप किया, मेरी संपत्ति भी जब्त कर ली’, भगोड़े चोकसी का आरोप

16/07/2021
meritorious students of SC

SC के मेधावी छात्रों के लिए सरकार शुरू कर रही ‘श्रेष्ठ’ येाजना, पढ़ें पूरी खबर

18/03/2021
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने प्रदेश में बनाए जा रहे हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की

29/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version