Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोंडा किडनैप फिरौती का ऑडियो वायरल : ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश न करना …

गोंडा किडनैप फिरौती का ऑडियो वायरल

गोंडा किडनैप फिरौती का ऑडियो वायरल

लखनऊ। गोंडा जिले में शुक्रवार को अपहृत पांच साल के नमो गुप्ता को पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपहरणकर्ता घायल हुए हैं।

सीओ ने बताया कि शनिवार सुबह भौरीगंज रोड पर अपहरणकर्ताओं की लोकेशन सर्विलांस से मिली है। एसटीएफ और पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार एक खम्भे से टकरा गई। इसके बाद दो अपहरणकर्ता गाड़ी से भागने लगे। साथ ही दोनों अपहरणकर्ताओं ने पुलिस टीम पर फायर किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को जवाबी फायरिंग में दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी से अपहृत बच्चे के साथ एक महिला और पुरुष को हिरासत में ले लिया है।

भारत और ब्रिटेन जल्दी मुक्त व्यापार समझौता करने के पक्ष में

अपहरणकर्ताओं ने फोन करके परिवार वालों से चार करोड़ की फिरौती मांगी थी। फिरौती के लिए अपहरणकर्ता में शामिल महिला की पिता के पास दोपहर बाद काल आई। काल करने वाली महिला ने नमो के पिता हरि गुप्ता से कुछ इस अंदाज में बात की है।

सुनिए आडियो मेंअपहरणकर्ताओं में शामिल महिला कैसे धमकी दे रही थी?

अपहरणकर्ता महिला : हैलो,

नमो गुप्ता के परिजन : हैलो

अपहरणकर्ता महिला : आवाज न आ रही हो तो बताओ, आवाज न आ रही हो तो बताओ, आपका लड़का किडनैप हो चुका है।

परिजन : अच्छा, तो क्या करना पड़ेगा।

अपहरणकर्ता : चार करोड़ की व्यवस्था करो, हम शाम तक फोन करेंगे। ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश न करना। जो करोगे हमको सब पता चल जाएगा, ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश करोगे तो हमे पता चल जायेगा। अभी तक सब ठीक है वर्ना कानपुर वाला मैटर तो जानते हो न..?

परिजन : कौन कानपुर वाला?

अपहरणकर्ता : विकास दुबे वाला, जानते ही हो पुलिस किसका कितना साथ देती है? पुलिस के पास जाना चाहो तो जाओ हमें कुछ नहीं है, मैं मना नहीं कर रही.. बस आपका लड़का आपको नहीं मिलेगा।

परिजन : हमें हमारा लड़का चाहिए बस।

अपहरणकर्ता : तो आपको अपना लड़का चाहिए.? दो-तीन घंटे बाद मैं फोन करूंगी.. बस हां या न में जवाब चाहिए… और अगर आपने कुछ भी कदम उठाने की कोशिश की तो लड़के की उम्मीद छोड़ दीजिए।

परिजन : जी जी… नहीं हम कोई कदम नहीं उठाएंगे।

अपहरणकर्ता: जी ठीक है।

Exit mobile version