• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मसूद अजहर पर ऑपरेशन सिंदूर की चोट, रोते हुए ऑडियो से हलचल

Writer D by Writer D
05/01/2026
in अंतर्राष्ट्रीय, Main Slider
0
Masood Azhar

Masood Azhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) का एक नया ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन की मौत पर खुले तौर पर रोता हुआ सुना जा सकता है। क्लिप की शुरुआत में अजहर दावा करता है कि उसकी बड़ी बहन को हाल ही में शहादत मिली है। यह ऑडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय सुभानअल्लाह पर की गई कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए थे। इनमें उसकी बड़ी बहन, बहनोई, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी के साथ कई जैश आतंकी शामिल थे।

पाकिस्तान से वायरल इस ऑडियो में अजहर (Masood Azhar) केवल शोक व्यक्त नहीं करता। बल्कि वह जैश की महिला शाखा जमात-उल-मोमिनात का खुलकर जिक्र करता है और महिलाओं से जिहाद में शामिल होने तथा आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने की अपील करता है।

मसूद (Masood Azhar) ऑडियो में आगे कहता है- यह महज दुख नहीं है। यह भर्ती का संदेश है। महिलाओं को वैचारिक वाहक के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। घरों के भीतर कट्टरपंथ को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है। यही इस ऑडियो की सबसे खतरनाक सच्चाई है।

 मेरे जज्बे को टटोला गया था

मसूद अजहर (Masood Azhar) का एक नया ऑडियो हाल-फिलहाल में ही आया था। इसमें मसूद अजहर प्लेन हाईजैक को लेकर खुलासा करते हुए सुना गया था। बकौल मसूद जब मुझे भारत से छोड़ा गया था, तब मेरे जज्बे को टटोला गया था। भारतीय अधिकारियों ने मुझसे कई सवाल पूछे थे।

हमारी मां हर दिन जिहाद की लोरी सुनाती हैं

अजहर (Masood Azhar) के मुताबिक भारतीय अफसरों ने जब उससे जिहाद के बारे में पूछा तो जैश के सरगना ने जवाब दिया- हमारी मां हर दिन जिहाद की लोरी सुनाती हैं। हमारे पास कुरान मौजूद है। तुम दीवारों से जिहाद मिटा दो। कुरान की आयतों से तो नहीं मिटा सकोगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अंडरग्राउंड है अजहर (Masood Azhar) 

मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान में जैश और लश्कर के ठिकानों पर स्ट्राइक किया था। इस स्ट्राइक के बाद से ही मसूद अजहर अंडरग्राउंड है। अजहर अभी कहां पर है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अजहर पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर छिपा है। अजहर के साथ लश्कर के सरगना हाफिज सईद भी अंडरग्राउंड है।

Tags: Masood Azhar
Previous Post

अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया… धर्मेंद्र की मौत पर पहली बार हेमा मालिनी ने की बात

Next Post

नेपाल की मस्जिद में तोड़फोड़, भारत सीमा के पास हिंसा भड़की; Video

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
Next Post
Violence erupted after mosque was vandalized.

नेपाल की मस्जिद में तोड़फोड़, भारत सीमा के पास हिंसा भड़की; Video

यह भी पढ़ें

tejpatta benefits

टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी है तेजपत्ता, जानें फायदे

22/08/2021
property seized

अधिवक्ता की मौत के मामले में ब्लॉक प्रमुख पर कसा शिकंजा, 45 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

09/03/2021
Metro

जेवर और दिल्ली एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मेट्रो को मिली मंजूरी

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version