Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

20 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

horoscope

horoscope

20 अगस्त राशिफल (Horoscope)

मेष- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन कोई नया काम शुरू करने का कर सकता है। आप कारोबार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

वृष- आज किसी करीबी की मदद कर सकते हैं। आज आपके काम आसान होंगे। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके दांपत्य संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। करीबी दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आया है। आप अंदर कुछ बदलाव लाएंगे। जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ भी होगा।

सिंह- आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया सोचें।

कन्या- आज का दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज ज्यादातर चीजें आपके मन के मुताबिक पूरी होंगी। परिवार के सभी सदस्यों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

तुला- आज आपका मन आध्यात्म में अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। ऑफिस में काम को लेकर आपकी तारीफ होगी।

वृश्चिक- आज थोड़ी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम शुरू करने से फायदा हो सकता है।

धनु- आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं।

मकर- आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ- आज आपका दिन कल के दिन से अच्छा रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज के दिन विवादों से दूर रहे।

मीन- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version