Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

22 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

22 अगस्त राशिफल (Horoscope)

मेष- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, ये अचानक मिल सकता है।

वृष- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन- आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा।

कर्क- आज रुका धन मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लालच से बचें। मेहनत से आप हर काम में आगे रहेंगे।

सिंह- आज शुभ कार्य संपन्न होने की संभावना रहेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अपने विचारों को दूसरों पर लादने के बजाय दूसरों के विचारों को समझने कि कोशिश करें।

कन्या- आज आपका दिन शुभ रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला- आज पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।

धनु- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें।

मकर- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कुंभ- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है।

मीन-  आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी।

Exit mobile version