Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

30 अगस्त राशिफल : इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सोमवार

Horoscope

Horoscope

मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम से बचें। आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी आपको थोड़ा परेशान कर सकता है इसलिए व्यायाम करें।

वृष- आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा।

मिथुन- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। आज आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी।

कर्क- आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। यह एक मनोरंजक यात्रा होगी।

सिंह- आज घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगा। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

कन्या- आज आपका दिन शुभ रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

तुला- आज का दिन मिलाजुला परिणामों वाला रहेगा, लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ होगा। धनु- आज आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।

मकर- आज आप आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें। परिवार संग कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुंभ- लंबे समय से संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आज के दिन व्यापार में लाभ मिलेगा।

मीन- आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

Exit mobile version