Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नए साल में इन राशियों का बन रहा विवाह का शुभ संयोग, घर बजेगी शहनाई

Shramik Kanyadaan Yojana

Shramik Kanyadaan Yojana

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। नववर्ष कुछ राशि वालों के जीवन में अपार खुशियां लेकर आएगा। हर कोई साल की शुरुआत शुभ तरीके से करना चाहता है। कुछ राशियों के लिए विवाह (Marriage) योग बन रहा है। साल 2024 में ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति बदलेगी। विवाह कुंडली में बृहस्पति और शुक्र का शुभ होना जरूरी है। नए साल में 5 राशियां ऐसी हैं। जिनका विवाह (Marriage)  होने की संभावना है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम विवाह में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

इस राशि के लड़कों के लिए साल 2024 बेहद शानदार रहने वाला है। अगर आप पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आपकी खोज खत्म हो जाएगी। आपका विवाह होना तय है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों के लिए वर्ष 2024 प्रेम संबंधों के लिहाज से बेहद खास रहेगा। विवाह की दृष्टि से शुभ फलदायी रहने वाला है। प्रेम प्रसंग के मामले में घरवालों से सहमति मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशिवालों के लिए नया साल वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। कुंवारे लड़कों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति से विवाह के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए नया साल शुभ रहने वाला है। बृहस्पति की कृपा से विवाह होने की प्रबल संभावना है। जो जातक रिलेशनशिप में है और शादी करना चाहते हैं उन्हें निश्चित सफलता मिलेगी।

Exit mobile version