Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखंड सौभाग्य के लिया आज महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth

Karwa Chauth

व्रत कार्तिक माह की कृष्‍ण चतुर्थी के दिन करवा चौथ (Karwa Chauth) का पर्व का पर्व जाता है। इस बार बुधवार, 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं चांद देखने के बाद ही निर्जला व्रत का पारण करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि करवाचौथ की पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि।

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09:30 मिनट पर।
चतुर्थी तिथि समाप्त- 01 नवम्बर 2023 को रात्रि 09:19 मिनट तक।
कब है करवा चौथ 2023: 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत समय: सुबह 06:39 से रात्रि 08:59 तक।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम को 06:05 से 07:21 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन और रात।

चंद्रदोदय का समय:-

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (मुंबई टाइम अनुसार): रात्रि 08:59 मिनट पर।
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (दिल्ली टाइम अनुसार): रात्रि 08:15 मिनट पर।

करवा चौथ Karwa Chauth) पूजन सामग्री

करवा चौथ की पूजन सामग्री में ‘पूजा का पाना’ तथा ‘करवा चौथ कथा की पुस्तक’ तो अवश्‍य होनी ही चाहिए, लेकिन कुल मिलाकर ऐसी 34 चीजें और भी हैं, जो इस व्रत की शुरुआत से लेकर व्रत खोलने तक उपयोग में आती हैं। आइए जानते हैं यहां करवा चौथ पूजन सामग्री की सूची के बारे में-

करवा चौथ (Karwa Chauth) पूजन सामग्री सूची :

1. चंदन
2. शहद
3. अगरबत्ती
4. पुष्प
5. कच्चा दूध
6. शकर
7. शुद्ध घी
8. दही
9. मिठाई
10. गंगाजल
11. कुंकुम
12. अक्षत (चावल)
13. सिंदूर
14. मेहंदी
15. महावर
16. कंघा
17. बिंदी
18. चुनरी
19. चूड़ी
20. बिछुआ
21. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
22. दीपक
23. रुई
24. कपूर
25. गेहूं
26. शकर का बूरा
27. हल्दी
28. पानी का लोटा
29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
30. लकड़ी का आसन
31. चलनी
32. आठ पूरियों की अठावरी
33. हलुआ
34. दक्षिणा के लिए पैसे

Exit mobile version