गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व साल 2025 में 27 अगस्त 2025, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना रहता है। इस खास पर्व के मौके पर लोग घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। आइए जानते हैं आखिर गणपति स्थापना के लिए गणेश जी की मूर्ति को खरीदने और घर लाने का शुभ मुहूर्त क्या है।
विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी (Ganesh) का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस पर्व को धूमधाम के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। इस पर्व को खास बनाने के लिए और बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए लोग अपने घर गणेश जी को लेकर आते हैं और उनकी सेवा करते हैं। इस दौरान एक दिन पहले या गणेश उत्सव के दिन आप गणेश जी को घर ला सकते हैं लेकिन स्थापना गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में ही की जाती है।
गणेश पूजा (Ganesh Puja) और स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक है।
27 अगस्त 2025 में इस मुहूर्त में घर लाएं गणपति
इस शुभ मुहूर्त से पहले आप गणेश जी (Ganesh) को घर ला सकते हैं। पंचांग के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन यह दोनों शुभ योग सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेंगे। इस मुहूर्त में आप खरीदारी कर सकते हैं।
इस दिन आप गणेश मूर्ति को घर लाकर उनका विधि-विधान के साथ पूजन करें। ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और गणेश जी की कृपा परिवार पर सदैव बनी रहती है।