Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस देश ने लौटाए 29 बहुमूल्य पुरातत्व अवशेष, पीएम मोदी ने किया अवलोकन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत के पुरातत्व (archaeological ) महत्व की बहुमूल्य 29 वस्तुओं को लौटा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को इन वस्तुओं का अवलोकन किया।

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के बीच आज वर्चुअल शिखर वार्ता होने जा रही है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से कई देशों से बहुमूल्य ऐतिहासिक वस्तुएं वापस लाई जा रही हैं।

इनमें ज्यादातर पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की मूर्तियां शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 29 बहुमूल्य वस्तुएं लौटाई हैं, जो 9वीं से 10वीं सदी में अलग-अलग काल से संबंधित हैं।

ऑस्ट्रेलिया से लाए गए अवशेषों में भगवान शिव, विष्णु व देवी शक्ति की प्रतिमाएं व जैन परंपरा की मूर्तियां व सजावटी वस्तुएं हैं। इन 29 पुरावशेषों को विषयों के अनुसार 6 श्रेणियों में बांटा गया है।

पीएम मोदी के गांव में मिला दो हजार वर्ष पुराना किला व अन्य अवशेष

पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि इन 29 पुरावशेषों में मुख्य रूप से बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य और पीतल की मूर्तियां और पेंटिंग शामिल हैं। ये राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं।

Exit mobile version