Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जंगल में पेड़ पर लटका मिला ऑटो चालक का शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला चूरा के जंगल में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।

नगला चूरा निवासी विक्रम (28) पुत्र महाराज सिंह ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के अनुसार मृतक ऑटो बेचकर दिल्ली चला गया था वह शनिवार को दिल्ली से लौटा था। रविवार की रात किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया वह रविवार की रात खाना खाकर घर से निकल गया।

इसके बाद वह घर नही लौटा परिजनों उसे खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सोमवार को ग्रामीणों ने विक्रम का शव पेड़ पर लटका देख परिजनों और ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ लिए।

इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसने लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे विधवा पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री को रोते बिलखते छोड़ा है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version