Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से पलटा आटो, 9 लोग घायल

Accident

Accident

नेशनल हाईवे में थाने के सामने तेज रफ्तार कंटेनर के ब्रेक फेल हो जाने के बाद ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो हाईवे किनारे जाकर पलट गया और उसमें सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कंटेनर के हेल्पर को हिरासत में लिया है। जबकि चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। कंटेनर के एक डम्फर में टकरा जाने से बड़ा हादसा टल गया।

शनिवार को एक कंटेनर कानपुर से कबरई की तरफ जा रहा था। सुमेरपुर बस स्टैंड से गुजरने के बाद तेज रफ्तार कंटेनर का अचानक थाने के समीप ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कंटेनर कबरई की तरफ से आ रहे डंपर से टकराकर बंद हो गया।

मौका पाते ही चालक भाग निकला। इस घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर के हेल्पर को दबोच लिया और कंटेनर को कब्जे में लेकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया।

ऑटो पर सवार सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ऑटो सवार कुंडौरा गांव से कबरई थानाक्षेत्र के बरबई गांव दहिनारा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो पलटने से कुंडौरा निवासी मुन्नी देवी (50) पत्नी देशराज, प्रेमवती (35) पत्नी गुलाब, कल्लो (40) पत्नी रामेश्वर, सरोज (45) पत्नी राजेश कुमार, श्वेता (13) पुत्री गुलाब सहित चार अन्य लोग घायल हो गए थे।

सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मुन्नी देवी, प्रेमवती, कल्लो, सरोज व श्वेता को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Exit mobile version