Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवनी लेखरा ने जीता ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण निशानेबाज’ का खिताब

टोक्यो पैरालिंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) द्वारा घोषित 2021 पैरालंपिक खेल पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण निशानेबाज’ का पुरस्कार जीता। वहीं, चेक गणराज्य के बोकिया खिलाड़ी एडम पेस्का ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता।

लेखरा भारत की पहली महिला पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। 19 वर्षीय लेखरा ने टोक्यो में पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महिलाओं की 10 मीटर एसएच1 एयर राइफल स्टैंडिंग फाइनल में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर एसएच1 एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। यह निशानेबाजी में भारत का पहला पैरालंपिक पदक भी था।

अवनी ने ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण निशानेबाज’ का पुरस्कार जीतने के बाद कहा, “यह पुरस्कार जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरा ध्यान हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने, अपने देश के लिए पदक लाने और कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून के साथ कुछ भी संभव है, दिखाने पर था।”

पाकिस्तान के रन-मशीन रिजवान 2 हजार टी20 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

उन्होंने कहा, “मैं वहां गई थी और मैंने सोचा था कि ‘एक बार में एक शॉट लूं’, और मैंने यही किया। बस प्रक्रिया पर अपना ध्यान रखते हुए, मैं अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही।”

टोक्यो पैरालिंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) द्वारा घोषित 2021 पैरालंपिक खेल पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण निशानेबाज’ का पुरस्कार जीता।

Exit mobile version